पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में हुई फीस बढ़ोतरी का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एकदम से एलएलबी समेत कई कोर्स की फीस डेढ़ गुना तक बढ़ा दी है। यानी अब गरीब, एससी, ओबीसी और किसान परिवारों के बच्चों का यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना मुश्किल हो जाएगा। इससे स्पष्ट है कि भाजपा तय नीति के तहत इन वर्गों को उच्च स्तरीय शिक्षा से वंचित रखना चाहती है। इसीलिए लगातार विश्वविद्यालयों की फीस में बढ़ोतरी की जा रही है।
पिछले साल भी कई कोर्सिज की फीस में इसी तरह इजाफा किया गया था
बीए-एलएलबी की पिछले साल तक फीस 49800 थी, जिसे अब बढ़ाकर सीधे 75000 कर दिया गया। इसी तरह बीए फामेर्सी, फिजियोथैरेपी, बीटेक आदि सभी कोर्सेज की फीस बढ़ाई गई है। पिछले साल भी कई कोर्सिज की फीस में इसी तरह इजाफा किया गया था। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार ने बाकायदा लेटर जारी करके विश्वविद्यालयों को फंड देने से इनकार किया था। साथ ही सरकार ने कहा था कि विश्वविद्यालय अपने कोर्सेज को महंगा करके, अपना खर्चा खुद निकलें। उस वक्त विपक्ष के दबाव में सरकार ने लेटर तो वापस ले लिया। लेकिन लगता है कि नीति वापस नहीं ली और सरकार आज भी इसी दिशा में आगे बढ़ रही है।
सरकारी विश्वविद्यालय में प्राइवेट संस्थानों की तरह महंगी फीस वसूली शुरू कर दी गई
इसीलिए सरकारी विश्वविद्यालय में प्राइवेट संस्थानों की तरह महंगी फीस वसूली शुरू कर दी गई है। हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने अपने पूरे कार्यकाल में के दौरान प्रदेश में एक भी बड़ी यूनिवर्सिटी नहीं बनाई। जबकि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान एक केंद्रीय विश्वविद्यालय (महेंद्रगढ़), 12 नई सरकारी विश्वविद्यालय, 154 नए पॉलिटेक्निक कॉलेज, 56 नए आईटीआई, 4 नए सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज खोले गए थे। साथ ही राजीव गांधी एजुकेशन सोसाइटी सोनीपत में बनवाई, जिसमें कई विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी व शिक्षण संस्थान बने हैं।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक