loader
The Haryana Story | दिग्विजय सिंह चौटाला ने 'हुड्डा' को मार्केट का 'नया प्रोजेक्ट' बता डाला, कांग्रेस और भाजपा पर जमकर बरसे 'छोटे चौटाला'

दिग्विजय सिंह चौटाला ने 'हुड्डा' को मार्केट का 'नया प्रोजेक्ट' बता डाला, कांग्रेस और भाजपा पर जमकर बरसे 'छोटे चौटाला'

हुड्डा पर भाजपा की सांठगांठ पर बोलते हुए कहा कि यदि हुड्डा सभी को साथ लेकर चलते और हर हलके में 10-10 टिकट ना बांटते तो भाजपा खत्म थी

जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला

जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने आज हल्का तोशाम में युवा जोड़ों कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा की जो युवा उमस भरी गर्मी ,भारी बारिश में साथ दे रहा है। उसका अहसान समय आने पर सवाया करके लौटाऊंगा। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भाजपा की सांठगांठ पर बोलते हुए कहा की यदि हुड्डा सभी को साथ लेकर चलते और हर हलके में 10-10 टिकट ना बांटते तो भाजपा खत्म थी। हुड्डा ने घर आई लक्ष्मी और लोगों की भावना को ठुकराया।  

जेजेपी की हार पर दिग्विजय चौटाला ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को जिम्मेदार ठहराया

दिग्विजय चौटाला तोशाम में युवा जोड़ा अभियान की शुरुआत करने पहुँचे थे भिवानी जिला के दौरे पर निकले जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा सरकार व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बदलाव आएगा, दुष्यंत सीएम बनेगा और फिर किसान, कमेरे व गरीब की सरकार होगी। प्रदेश सरकार को सभी मोर्चों पर विफल बताया। वहीं लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जेजेपी की हार पर दिग्विजय चौटाला ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को जिम्मेदार ठहराया और हुड्डा को उन्होंने मार्केट का नया प्रोजेक्ट बता डाला। 

कहा कि जनता नए प्रोजेक्ट के झाँसे में आ गई थी...पर हुड्डा ने पुत्र मोह में सब डूबो दिया

दिग्विजय ने कहा कि जनता नए प्रोजेक्ट के झाँसे में आ गई थी पर हुड्डा ने पुत्र मोह में सब डूबो दिया। उन्होंने कहा कि हुड्डा सैलजा जैसी नेताओं को साथ लेकर चलते और हर हलके में 10-10 टिकट ना बांटते तो बीजेपी ख़त्म हो चुकी थी। दिग्विजय ने कहा कि हुड्डा ने लोगों की भावनाओं व घर आई लक्ष्मी को ठुकरा दिया। उन्होंने हरियाणा सरकार कहा कि कमजोर सरकार में गुंडे ना गुंडागर्दी छोड़ रहे और ना हरियाणा। आज भाजपा के एमएलए या मंत्रियों की चपरासी भी नहीं सुनता। उन्होंने कहा की हर मौसम व हर परिस्थिति में जनता के बीच रहना चौटाला परिवार की निशानी हैं। 

हिसार प्रिंसिपल हत्याकांड बढ़ते अपराध का सबूत

हिसार प्रिंसिपल हत्याकांड बढ़ते अपराध का सबूत है। चौटाला ने हिसार में दिनदहाड़े हुई प्रिंसिपल की हत्या का पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि आज हरियाणा अपराध का अड्डा बन चुका है। आए दिन तीन से चार अपराध हरियाणा में हो रहे हैं। यह सब नायक सरकार का कमजोर नेतृत्व है। आज हरियाणा में युवा बेरोजगारी के कारण अपराध की ओर बढ़ रहे हैं यह चिंता का विषय है।

Join The Conversation Opens in a new tab
×