हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ट्रिपल इंजन की सरकार राज्य में तेज गति से विकास के काम कर रही है। जनता ने तीसरी बार हमारी सरकार पर जो विश्वास जताया है, हम उस विश्वास पर खरा उतरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। हमारी सरकार प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री आज जुलाना विधानसभा के गांव नन्दगढ़ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उपस्थित रही। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जन्मदिवस के अवसर पर केक काटकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
बेटियों को सशक्त और मजबूत करने का काम हरियाणा में गति से हुआ
नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनी पहली बार 22 जनवरी 2015 को पानीपत की ऐतिहासिक भूमि पर आए थे और उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ देशव्यापी अभियान की शुरूआत की थी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बेटियों को सशक्त और मजबूत करने का काम हरियाणा में गति से हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा के एक छोटे से गांव नन्दगढ़ में जन्मी बेटी रेखा गुप्ता को प्रधानमंत्री ने दिल्ली की जिम्मेदारी देने का काम किया है। आप इसी तरह जनसेवा और राष्ट्रसेवा में काम करती रहें और दिल्ली को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री की राजनीतिक जीवन यात्रा हमें बताती है कि भारत आज बदल रहा है और नन्दगढ़ जैसे छोटे से गांव में जन्मी और दिल्ली जैसे महानगर की मुख्यमंत्री बन जाती है।
पिछले 10 वर्षों में जुलाना विधानसभा क्षेत्र के लिए 88 घोषणाएं की हैं, इनमें से 85 घोषणाएं पूरी हो चुकी
यहाँ न केवल महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है बल्कि पूरे देश को एक संदेश देती है कि अब भारत के अवसर वंशवाद से नहीं, बल्कि परिश्रम से जनसेवक तय होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक हमारी सरकार ने जुलाना विधानसभा क्षेत्र में 20,433 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्य करवाए हैं, जबकि कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों में केवल 202 करोड़ रुपये के काम ही हुए थे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में जुलाना विधानसभा क्षेत्र के लिए 88 घोषणाएं की हैं। इनमें से 85 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं तथा 2 पर काम जारी है। इसके अलावा जींद जिले के लिए कुल 628 घोषणाएं की हैं। इनमें से 541 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं। शेष पर काम जारी है। उन्होंने कहा कि जींद का विकास अब दो गुना गति से नहीं बल्कि तीन गुना गति से करना हमारी सरकार का संकल्प है।
पांडु पिंडारा गांव के पास नए बस अड्डे का निर्माण 32 करोड़ रुपये की लागत से किया गया
उन्होंने विकासात्मक परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अम्बाला कोटपुतली ग्रीनफील्ड कॉरिडोर एन.एच. 152-डी 10,646 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया। जींद गोहाना-सोनीपत एन.एच.-352-ए को 2,300 करोड़ रुपये की लागत से चारमार्गी बनाया गया। अम्बाला-हिसार वाया कैथल राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर-10 फोर लेन का निर्माण 1,200 करोड़ रुपये की लागत से किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग के जींद-हरियाणा-पंजाब सीमा तक चारमार्गी सड़क का निर्माण 959 करोड़ रुपये की लागत से किया गया। जींद के हैबतपुर में सरकारी मेडिकल कॉलेज 945 करोड़ रुपये की लागत से निमार्णाधीन है। पांडु पिंडारा गांव के पास नए बस अड्डे का निर्माण 32 करोड़ रुपये की लागत से किया गया।
आज हरियाणा में सड़क नेटवर्क सुदृढ़ हुआ
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हरियाणा तीव्र गति से विकास की राह पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना, विकसित हरियाणा और विकसित दिल्ली के माध्यम से ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में सड़क नेटवर्क सुदृढ़ हुआ है और लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा इसी गति से विकास के मामले में नित नई ऊंचाइयां छुएगा। रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा दल है जो साधारण परिवार की बेटी को मुख्यमंत्री बनाकर लोकतंत्र की सच्ची मिसाल पेश करता है।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश