फरीदाबाद के बड़खल विधानसभा क्षेत्र के विकास को एक नई दिशा देते हुए केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने सेक्टर 45 और 46 में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम फरीदाबाद के वार्ड नंबर 20 के अंतर्गत आने वाले दस पार्कों के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार फरीदाबाद में निरंतर विकास कार्य कर रही है। फरीदाबाद के प्रत्येक सेक्टर, कॉलोनी और गाँव में 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' के सिद्धांत के तहत बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास किया जा रहा है।
केंद्र सरकार से 2800 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया
उन्होंने जानकारी दी कि फरीदाबाद को बिजली की तारों के जाल से मुक्ति दिलाने के लिए केंद्र सरकार से 2800 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है, जिसके टेंडर भी लगाए जा चुके हैं, जोकि जल्द खुल जाएँगे। इस योजना के अंतर्गत आने वाले डेढ़ से दो वर्षों के भीतर शहर की सभी बिजली की तारों को भूमिगत किया जाएगा। इससे न केवल शहर की सुंदरता में वृद्धि होगी, बल्कि बिजली के खंभे हटने से सड़कों का चौड़ीकरण भी संभव हो सकेगा।
पेड़ों की अकारण छंटाई नहीं करनी पड़ेगी, जिससे हरित क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा
साथ ही, पेड़ों की अकारण छंटाई नहीं करनी पड़ेगी, जिससे हरित क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 11 वर्षों में फरीदाबाद में सड़कों और हाईवे कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। फरीदाबाद के समग्र विकास के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में फरीदाबाद हर दृष्टि से एक आदर्श और विकसित शहर के रूप में स्थापित होगा।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक