हरियाणा के खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता और कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भारत की विविधता में एकता सबसे बड़ी ताकत है। इसी कड़ी में एक भारत-श्रेष्ठ भारत के विजन को साकार करने और सांस्कृतिक सदभावना को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से 23 से 25 जुलाई 2025 तक कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतरराज्यीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने यह बात आज यहां प्रैसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में 24 राज्यों के करीब 600 युवा भाग लेंगे और जिसमें विभिन्न समुदायों की संस्कृति का आदान प्रदान होगा।
यह आयोजन युवाओं के लिए प्रतिभा दिखाने के लिए बहुत बड़ा मंच होगा
इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें ग्रुप फोग डांस, ग्रुप सांग, सांस्कृतिक गतिविधियां आदि रहेंगी। खेल मंत्री गौरव ने कहा कि 31 अक्टूबर 2015 को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140वीं जयती के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम की शुरूआत की थी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं के लिए प्रतिभा दिखाने के लिए बहुत बड़ा मंच होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से एक प्रदेश दूसरे प्रदेश की संस्कृति और कला से रूबरू होगा। इस दौरान विभिन्न समुदायों के बीच एक, समानता और भाईचारे के मूल्यों को बढ़ावा मिलेगा। मौजूदा समय में हरियाणा की कला एवं संस्कृति और खेलों के प्रभाव से अन्य कई राज्य प्रेरित हैं।
प्रतिबद्ध सशक्त युवा तैयार करने का संकल्प
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उदेदश्य राष्ट्र निर्माण व सद्भाव के लिए प्रतिबद्ध सशक्त युवा तैयार करने का संकल्प लिया हैं। यह केवल एक आयोजन नहीं बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व, विकास, नेतृत्व क्षमता का निर्माण और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर है। खेल मंत्री ने कहा कि 2 अगस्त 2025 को खेल महाकुंभ की शुरूआत पंचकूला से होगी। इस खेल आयोजन में विभिन्न इवेंट में खिलाड़ी अपना दमखम व कौशल दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 1500 से ज्यादा खेल नर्सरियां खोली गई हैं। सरकार का हर साल 500 खेल नर्सरियां बनाने का लक्ष्य है। एक सवाल के जवाब में खेल मंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत है और पुलिस अपराधियों से सख्ती से निपट रही है।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक