हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि बुजुर्गों के पास अनुभव का भंडार है। बुद्धिजीवी वरिष्ठ नागरिकों को इस अनुभव का इस्तेमाल करते हुए क्षेत्र के विकास में भी सहयोग करना चाहिए। तरक्की कभी रुकनी नहीं चाहिए। जो विकास कार्य हुए हैं उनसे हमारा मनोबल बढ़ना चाहिए और भविष्य के विकास की योजना बनाई जानी चाहिए।
पार्क में बुजुर्गों के लिए यहां मीटिंग हॉल बनवाने का वादा किया
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने यह बात रविवार को करनाल जिला में घरौंडा के बीआरएम कॉलेज में वरिष्ठ नागरिकों के साथ आयोजित बैठक में कही। उन्होंने शहर के एक पार्क में बुजुर्गों के लिए यहां मीटिंग हॉल बनवाने का वादा किया, वहीं उन्हें वरिष्ठ नागरिक क्लब अथवा समिति के गठन की सलाह भी दी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बुजुर्गों की जिम्मेदारी यह देखने की भी है कि जो स्कूल, कॉलेज, अस्पताल आदि बनवाए गए हैं वे ठीक से कार्य कर रहे हैं या नहीं। इन पर खर्च की गई राशि का सदुपयोग हो रहा है या नहीं। स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थियों को उचित शिक्षा व संस्कार प्राप्त हो रहे हैं या नहीं, सड़कों पर स्वच्छता कैसी है।
वरिष्ठ नागरिकों को सलाह दी कि वे क्लब अथवा सोसायटी अथवा ग्रुप का गठन करें
उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को सलाह दी कि वे क्लब अथवा सोसायटी अथवा ग्रुप का गठन करें, कार्यकारिणी की महीने में एक बार और जरनल बॉडी की बैठक भी कुछ अंतराल बाद शहर के ऑडिटोरियम में आयोजित करें। वरिष्ठ नागरिक भी शहर के विकास बारे विचार करें। उनकी एक दृष्टि परिवार पर और दूसरी क्षेत्र पर होनी चाहिए। वरिष्ठ नागरिकों को भी किसी प्रकार की कोई दिक्कत है तो उस पर भी सबको मिलकर विचार करना चाहिए। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से पार्क में हॉल बनवाने का वादा किया। कहा कि घरौंडा को और अधिक सुंदर और स्वच्छ बनाना है। समय और आगे बढ़ने का है।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश