हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा द्वारा बहादुरगढ़ स्थित पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह के औचक निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर 4 अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बहादुरगढ़ स्थित पीडब्ल्यूडी बी एंड आर के विश्राम गृह का जब औचक निरीक्षण किया था तो मौके पर गंदगी के अलावा वीआईपी कमरों में दीमक जैसी गंभीर खामियां पाई गई।
गंगवा ने इस लापरवाही को गंभीरता से लिया
मंत्री रणबीर गंगवा ने इस लापरवाही को गंभीरता से लिया और एसडीई राजेश तंवर जो बहादुरगढ़ में अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे और जेई मोहित चौहान के खिलाफ हरियाणा सिविल सेवा (पीएंडए) नियम 2016 के तहत चार्जशीट करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, एसडीई मुकेश शर्मा सीडीसी जिन्होंने 24 जुलाई, 2025 को कार्यभार संभाला था, उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा, पीडब्ल्यूडी के एक्सईन अनिल रोहिल्ला को चेतावनी जारी की गई है।
दोनों ही विभागों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि पीडब्ल्यूडी बी एंड आर की बात हो या फिर पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट की, दोनों ही विभागों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्य के प्रति सजग रहें और अपनी जिम्मेवारी को समझें। उन्होंने कहा कि सरकार ने विश्राम गृह आमजन की सहूलियत के लिए बनाए हैं लेकिन अगर वीआईपी कमरों में ही लापरवाही बरती जा रही तो अन्य कमरों में क्या हाल होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
ऐसे में लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई बनती हैं....
लापरवाही की वजह से दीमक वहां फर्नीचर को खराब कर रही थी, साफ-सफाई थी नहीं, ऐसे में लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई बनती हैं क्योंकि जिन अधिकारियों को इसकी सार-संभाल करनी चाहिए थी, वो लापरवाही बरत रहे थे। गंगवा ने दोनों विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जितने भी कार्यालय, विश्राम गृह एवं अन्य बिल्डिंग विभाग की हैं, उनमें व्यवस्थाएं बना कर रखें, समय-समय पर उनकी जांच करें क्योंकि सार-संभाल करवाना उनकी जिम्मेदारी है।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक