मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान, हरियाणा में चल रहे विकास कार्यों, कल्याणकारी योजनाओं और आगामी परियोजनाओं पर गहन और विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को हरियाणा की विकास यात्रा की प्रगति से अवगत कराया।
'डबल इंजन' सरकार के तहत हरियाणा निरंतर प्रगति कर रहा
इस बात पर प्रकाश डाला कि केंद्र सरकार के सहयोग और नीतियों से राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, 'डबल इंजन' सरकार के तहत हरियाणा निरंतर प्रगति कर रहा है और नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचे, कृषि, उद्योग और सामाजिक कल्याण में सुधार का लाभ मिल रहा है।
राज्य सरकार की भावी प्राथमिकताओं से भी अवगत करवाया
नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री को राज्य में चल रही कुछ प्रमुख योजनाओं व कार्यक्रमों के संदर्भ में जानकारी साझा की तथा राज्य सरकार की भावी प्राथमिकताओं से भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना को केंद्र में रखते हुए राज्य के हर वर्ग के समावेशी विकास के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से राज्य हित के विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा इन क्षेत्रों में केंद्र सरकार के सहयोग को लेकर धन्यवाद भी व्यक्त किया।
राज्य सरकार प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप जनसेवा व सुशासन के लिए प्रयासरत
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप जनसेवा व सुशासन के लिए सतत प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में हरियाणा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के साथ विकसित हरियाणा की ओर तीव्र गति से प्रगति की दिशा में अग्रसर होगा। हरियाणा सरकार केंद्र सरकार के सहयोग से डबल इंजन सरकार की भावना से राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश