loader
The Haryana Story | शिक्षा मंत्री बोले - मेरे लिए पद का अर्थ सिर्फ़ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है, सरकारी स्कूलों को लेकर किया बड़ा ऐलान

शिक्षा मंत्री बोले - मेरे लिए पद का अर्थ सिर्फ़ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है, सरकारी स्कूलों को लेकर किया बड़ा ऐलान

बच्चों का शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास भी जरूरी

प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि बच्चों का शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास भी जरूरी है। शिक्षा से मानव का विकास होता हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए शिक्षित युवा पीढ़ी का अहम योगदान। शिक्षा मंत्री ढांडा शुक्रवार को भिवानी के प्रेमनगर स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम कदम उठा रही है।

स्कूल को 12वीं कक्षा तक अपग्रेड किया जाएगा

सरकारी स्कूलों को ब्रांड के रूप में विकसित किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने घोषणा कि गांव प्रेमनगर के सरकारी विद्यालय में छात्र संख्या का नार्म पूरा होने पर स्कूल को 12वीं कक्षा तक अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने गांव प्रेमनगर में भव्य चौपाल का निर्माण करवाने की भी घोषणा की। उन्होंने पंचकूला व पानीपत जिले के सरकारी स्कूलों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन स्कूलों में दाखिले के लिए बच्चों की कतार लगी रहती है।

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में आई हुई जनता की शिकायतों को भी सुना

भिवानी दौरे के दौरान महिपाल ढांडा ने चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में समीक्षा बैठक ली, विश्वविद्यालय के शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की। शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने व विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हमारा संकल्प है कि हर छात्र को श्रेष्ठ शिक्षा और बेहतर भविष्य मिले। वहीं शिक्षा मंत्री ने भिवानी जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में आई हुई जनता की शिकायतों को भी सुना।

मेरे लिए पद का अर्थ सिर्फ़ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है

कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर राहत पहुंचाई, और जिन मुद्दों के लिए आगे की प्रक्रिया जरूरी थी, उनके लिए संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। मेरे लिए पद का अर्थ सिर्फ़ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है। हर समस्या का समाधान और हर नागरिक की मुस्कान ही मेरा लक्ष्य है। आज भिवानी भाजपा कार्यालय पहुँचने पर साथियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। "समस्याएँ चाहे जितनी भी बड़ी हों, संकल्प और सेवा की भावना के आगे छोटी पड़ जाती हैं।"

Join The Conversation Opens in a new tab
×