चंडीगढ़ में होने वाले पीयू छात्र संघ चुनाव की तैयारियों को लेकर जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इनसो मैदान में उतर चुकी है। इनसो कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर चुनावों को लेकर तैयारियां शरू कर दी हैं, वहीं इस चुनाव को लेकर जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि इनसो तैयारियों में जुट गई है। पंजाब यूनिवर्सिटी में लगातार महासचिव, सचिव के पद में जीत हासिल करने वाली इनसो इस बार फिर मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और युवाओं की आवाज बुलंद करेगी।
इनसो लगातार छात्रों के बीच रहकर उनके मुद्दों और समस्याओं को उठा रही
बता दें कि दिग्विजय चौटाला बुधवार को उन्होंने जेजेपी के युवा नेताओं के साथ छात्र संघ चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया और साथ ही उन्हें कुछ महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि चंडीगढ़ में इनसो पीयू और सभी कॉलेजों में छात्र संघ का चुनाव लड़ेगी और जीतकर नया इतिहास रचेगी। दिग्विजय ने कहा कि चंडीगढ़ में इनसो लगातार छात्रों के बीच रहकर उनके मुद्दों और समस्याओं को उठा रही है और छात्र हित के लिए किए अपने वादों को पूरा करके भी दिखा रही है, इसलिए इनसो के प्रति युवाओं का काफी क्रेज बढ़ा है। हरियाणा में एकमात्र इनसो ऐसा छात्र संगठन है, जो छात्राओं की आवाज को बुलंद करता आ रहा है।
चुनाव को लेकर जेजेपी ने युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी
छात्रों को कॉलेज, यूनवर्सिटी में किसी भी प्रकार की समस्या होती हो तो इनसो उसकी अगुवाई करते हुए आवाज बुलंद करती है और छात्रों के साथ सड़क पर उतरकर मांगों को पूरा कराने का हर सम्भव प्रयास करती है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि चुनाव को लेकर जेजेपी ने अनेक युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी है, ताकि चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर सकें और जीत हासिल हो। दिग्विजय ने कहा कि चंडीगढ़ छात्र संघ चुनाव को लेकर जसविंदर सिंह खेहरा, सोमबीर सिंह, मनोज जोरासी, सचिन चंदौली, राजेश पायलट, पंकज पंवार को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक