हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा राज्य को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से आरंभ किए गए हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग, ने पंचकूला शहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शहर की ढांचागत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे सभी प्रकार के अतिक्रमण 3 दिन के भीतर हटाए जाएं। पांडुरंग ने रेड बिशप चौक, शहीद संदीप सांकला चौक, माजरी चौक, बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, अमेरटेक्स, लेबर चौक सहित प्रमुख सड़कों, पार्कों और मार्केट पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया।
पेड़ों की छंटाई करने के निर्देश दिए
निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहीद संदीप सांकला चौक पर बागवानी विभाग के अधिकारियों को पेड़ों की छंटाई करने के निर्देश दिए। वहीं, पुलिस अधीक्षक को ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए माजरी चौक पर रेड लाइट लगाने की संभावनाएं तलाशने तथा स्लिप/सर्विस रोड को चौड़ा करने के निर्देश भी दिए। सीईओ ने सेक्टर-11 और 14 की पार्किंग में कचरा मिलने पर नगर निगम अधिकारियों को तुरंत सफाई करने के निर्देश दिए। के मकरंद पांडुरंग ने कहा कि सभी सेक्टरों की पार्किंग की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि शहर की छवि प्रभावित न हो। साथ ही, पॉलीथिन बैग्स पर प्रतिबंध कड़ाई से लागू करने और नागरिकों को कपड़े के थैले प्रयोग करने के लिए उन्हें जागरूक किया जाए।
औद्योगिक क्षेत्र से चंडीगढ़ सीमा तक की सड़क का भी निरीक्षण किया
औद्योगिक क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान सीईओ ने एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों को वर्षा जल निकासी लाइनों और रोड गलियों की तुरंत सफाई करने के निर्देश दिए, जिससे बारिश में जलभराव न हो। साथ ही, पीएमडीए को हस्तांतरित हुई ग्रीन बेल्ट्स के विकास हेतु अनुमान तैयार करने और मुख्य सड़कों के दोनों ओर उगी झाड़ियों को हटाने का के भी निर्देश दिए। टूटी हुई रोड-गलियों पर असंतोष जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को इन्हें उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र रिपेयर करने के निर्देश दिए। सीईओ के मकरंद पांडुरंग ने औद्योगिक क्षेत्र से चंडीगढ़ सीमा तक की सड़क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से गड्ढे भरने और विशेष मरम्मत करने के निर्देश दिए गए।
related
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
स्वच्छता सर्वे में फिसड्डी शहर, सरकार के दावों की खुली पोल, सैलजा बोलीं -'गार्बेज’ के नाम पर घोटाला रोके सरकार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा में उठाया IDFC बैंक घोटाला और मनरेगा का मुद्दा, बोले- यह बेहद ही गंभीर मामला
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम