इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पंजाब हमारा भाई है और वहाँ के किसान हमारे अपने हैं। इसलिए हमारा कर्तव्य बनता है की भाईचारे और एकजुटता की इस परंपरा को कायम रखते हुए मदद के लिए आगे आयें। इनेलो पार्टी की तरफ से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राशन और जरूरी सामान के अलावा पशुओं के लिए चारा भी भेजा जाएगा।पंजाब प्रदेश में अत्याधिक बारिश और बाढ़ से हालात बेहद कठिन हो चुके हैं। इस आपदा की घड़ी में हमें राजनीति से ऊपर उठकर इंसानियत और भाईचारे की मिसाल पेश करनी है।
आगे बढ़कर राहत कार्यों में सहयोग दें
जननायक चौ. देवीलाल जी और स. प्रकाश सिंह बादल जी की गहरी दोस्ती से लेकर चौटाला साहब और पंजाब-हरियाणा के बीच का रिश्ता हमेशा आपसी सहयोग और मान-सम्मान का प्रतीक रहा है। आज समय है कि हम उसी परंपरा को जीवित रखते हुए एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आयें। मैं इनेलो कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता से अपील करता हूँ कि आगे बढ़कर राहत कार्यों में सहयोग दें और पंजाब के प्रभावित इलाकों की मदद के लिए भी हाथ बढ़ाएँ। हरियाणा की जनता की ओर से दिया गया यह सहयोग ही हमारे महापुरुषों के प्रति समर्पित हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इनेलो पार्टी इस दुख की घड़ी में पंजाब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी
उन्होंने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि पंजाब हमारा बड़ा भाई है और आज पंजाब बाढ़ जैसी आपदा से जूझ रहा है। इनेलो पार्टी इस दुख की घड़ी में पंजाब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इनेलो के कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से पंजाब के बाढ़ आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में राशन, पानी और अन्य सामान पहुंचा रहे हैं। चौ. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो ताऊ देवीलाल का लगाया हुआ पौधा है और उनकी नीतियों का अनुसरण करती है। सबसे पहले ताऊ देवीलाल ने पड़ोसी राज्यों या अन्य जगहों पर किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा आई तो उनकी मदद करने की शुरूआत की थी।
हरियाणा के कई आईएएस अधिकारी और डॉक्टर्स भेज कर कैंप लगवा हर संभव मदद की थी
जब राजस्थान में सूखा और अकाल पड़ा तो ताऊ देवीलाल ने उनके पशुओं के लिए चारा एवं लोगों के लिए राशन भिजवाया था। उसी तरह चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने गुजरात के भुज में भूकंप से मची तबाही को देखते हुए वहां के कई गांव गोद लिए थे। चौटाला साहब ने हरियाणा से दवाइयां, राशन सामग्री, पानी और अन्य जरूरत की चीजें तुरंत भेजी थी। उन्होंने हरियाणा के कई आईएएस अधिकारी और डॉक्टर्स भेज कर कैंप लगवाए और पीड़ित लोगों की हर संभव मदद की थी। पार्टी फंड से एक कॉलेज भी बनवाया था।
तीन लाख एकड़ से ज्यादा जमीन बाढ़ के पानी में पूरी तरह से डूब गई
पंजाब में बाढ़ से तीन लाख एकड़ से ज्यादा जमीन बाढ़ के पानी में पूरी तरह से डूब गई है। लोगों के घर बुरी तरह से तबाह हो गए हैं। पशुओं की भी बड़े पैमाने पर हानि हुई है। इनेलो पार्टी पंजाब के किसानों, कामगारों, काश्तकारों समेत सभी पीड़ितों की हर तरह से मदद करेगी। पंजाब में पशुओं के चारे की सख्त जरूरत है, हम पशुओं के लिए ट्रक और ट्रैक्टर में चारा भर के भेजेंगे। बाढ़ के बाद कई तरह की बीमारियां फैलती हैं उसको ध्यान में रखते हुए इनेलो पार्टी वालंटियर डॉक्टर्स और दवाइयों का भी प्रबंध करके भेजेगी।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक