भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देगा। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाने से स्वावलंबी, आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनेगा, इसलिए हमें स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने पर गर्व होना चाहिए। हर व्यक्ति का जीवन मंत्र स्वदेशी होना चाहिए। ये बातें डॉ. अर्चना गुप्ता ने बुधवार को पानीपत में एसडीवीएम स्कूल में छात्रों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र यह संकल्प लें कि उन्हें अपने जीवन में भारत में निर्मित वस्तुओं का ही प्रयोग करना है।
धन को देश की प्रगति में लगाने के लिए हम देश में बनी वस्तुओं का प्रयोग करें
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार की ’मेक इन इंडिया’ पहल ने वैश्विक और घरेलू दोनों निर्माताओं के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया है। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि देश की आर्थिक ताकत भी राष्ट्र निर्माण से जुड़ी है। हम विदेश में निर्मित वस्तुएं खरीदते हैं तो वह पैसा विदेश जाता है, इसलिए इस धन को देश की प्रगति में लगाने के लिए हम देश में बनी वस्तुओं का प्रयोग करें। छात्रों को प्रेरित करते हुए डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि अगर एक व्यक्ति 6 महीने में 100 ग्राम विदेश में बनी टूथपेस्ट प्रयोग करता है, जिसकी कीमत लगभग 100 रुपये होती है। इस हिसाब से 14 हजार करोड़ रुपये अनजाने में ही विदेशी टूथपेस्ट कंपनियों के पास चला जाता है।
देश में ही निर्मित टूथ पेस्ट खरीदेंगे तो यह 14 हजार करोड़ रुपये देश की प्रगति में काम आएगा
छात्रों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि हमें अपने देश में ही निर्मित टूथ पेस्ट खरीदेंगे तो यह 14 हजार करोड़ रुपये देश की प्रगति में काम आएगा। हमारे स्वदेशी टूथपेस्ट आयुर्वेदिक होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए भी लाभप्रद होते हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री ने छात्रों के साथ संवाद करते हुए कहा कि देश में निर्मित उपकरणों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सेनाओं ने देश में ही बने हथियारों, मिसाईलों का प्रयोग किया जिसकी गूंज आज पूरी दुनिया में है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर अपने देश को आत्मनिर्भर भारत बनाना है। डॉ अर्चना गुप्ता ने छात्रों को बताया की अब भारत सेमी कंडक्टर तथा चिप भी स्वदेशी बनाने लगा है।
स्वदेशी को अपने जीवन में अंगीकार करेंगे तो हमारा राज्य और हमारा देश विकसित होगा
डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। हरियाणा की नायब सरकार प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार की हर योजना का लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जब हम मेक इन इंडिया तथा स्वदेशी को अपने जीवन में अंगीकार करेंगे तो हमारा राज्य और हमारा देश विकसित होगा।
डॉ अर्चना गुप्ता ने छात्रों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि हमें अब विदेशी वस्तुओं के स्थान पर अपने देश में बनी वस्तुओं का उपयोग करना है। डॉ अर्चना गुप्ता ने छात्रों को स्वदेशी उत्पादों के ब्रांडों की जानकारी भी दी और प्रदेश के लोगों से स्वदेशी वस्तुएं अपनाने की अपील भी की। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता इस कुमार राणा, प्रदेश मंत्री भाजपा महिला मोर्चा सुनीता गोयल तथा जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा एवं जिला मंत्री भाजपा रविंद्र तुषामड़ मौजूद रहे।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश