चौ. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पिछले 11 वर्षों से हरियाणा में बीजेपी की सरकार ने केवल लोगों में जात-पात का जहर घोलने और धर्म के नाम पर बांटने और प्रदेश का भाईचारा खराब करने का काम किया है। आज प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। इससे पहले बीजेपी और जेजेपी की गठबंधन सरकार में शराब, गेहूं, धान और रजिस्ट्री के बड़े घोटाले हुए। भूपेंद्र हुड्डा पर हरियाणा में बीजेपी की तीसरी बार सरकार बनाने का आरोप लगाते हुए कई खुलासे किए। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा जननायक चौधरी देवीलाल की 112वीं जयंती पर रोहतक में आयोजित होने वाली सम्मान दिवस रैली के लिए निमंत्रण देने नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना पहुंचे। भूपेंद्र हुड्डा पर हरियाणा में बीजेपी की तीसरी बार सरकार बनाने का आरोप लगाते हुए कई खुलासे किए।
17 सीटों पर हुड्डा ने कांग्रेस के बागियों को आजाद खड़ा करवा कर कांग्रेस के उम्मीदवारों को हरवाने का काम किया
आज प्रदेश का बच्चा-बच्चा तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनवाने में हुड्डा बाबू-बेटा को दोषी मानता है। हरियाणा में कांग्रेस के तीस विधायक थे। चाहे वो सर्वे मैंने करवाया, कांग्रेस ने करवाया या बीजेपी ने करवाया। सर्वे में एक बात जो सामने आई कि 30 में से 16 विधायक ऐसे हैं जो चुनाव हार जाएंगे। बीजेपी ने हुड्डा पर शिकंजा कसा और 30 सीटिंग विधायकों को फिर से टिकट दी गई। उसके बाद उचाना से बृजेंद्र सिंह को हराने के लिए हुड्डा ने तीन कांग्रेसियों को चुनाव में आजाद खड़ा कर दिया और कांग्रेस का उम्मीदवार हरवा दिया। ऐसी ही लगभग 17 सीटों पर भूपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस के बागियों को आजाद खड़ा करवा कर कांग्रेस के उम्मीदवारों को हरवाने का काम किया।
बाबू-बेटा ने हरियाणा को बर्बाद कर दिया
2024 के विधानसभा का चुनाव में सभी लोग कहते थे कि अबकी बार कांग्रेस को सत्ता में लाना है। प्रदेश के लोग तो चाहते थे कि कांग्रेस सत्ता में आए, लेकिन कांग्रेस के आका भूपेंद्र हुड्डा स्वयं बीजेपी की सरकार बनाने में लगे हुए थे। जेल जाने से डरके भूपेंद्र हुड्डा ने वही किया जो बीजेपी ने उनको करने को कहा। नतीजा यह निकला कि कांग्रेस सत्ता से दूर होती चली गई और बीजेपी की सरकार बनने के रास्ते खुल गए। हमको भूपेंद्र हुड्डा बीजेपी की बी टीम बताता रहा और खुद बीजेपी से मिला हुआ था। आज रोहतक, सोनीपत और झज्जर समेत सभी जिलों के लोग यही कहते हैं उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा पर विश्वास किया लेकिन भूपेंद्र हुड्डा ने उनके साथ विश्वासघात किया और इन बाबू-बेटा ने हरियाणा को बर्बाद कर दिया।
बीजेपी की सरकार ने भाईचारा खराब करने का काम किया
चौ. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पिछले 11 वर्षों से हरियाणा में बीजेपी की सरकार ने केवल लोगों में जात-पात का जहर घोलने और धर्म के नाम पर बांटने और प्रदेश का भाईचारा खराब करने का काम किया है। आज प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। इससे पहले बीजेपी और जेजेपी की गठबंधन सरकार में शराब, गेहूं, धान और रजिस्ट्री के बड़े घोटाले हुए।
लाखों लोग चौ. देवीलाल की जन्म दिवस पर रोहतक की अनाज मंडी में इकट्ठा होंगे
चौटाला ने कहा जो लोग चौ. देवीलाल की नीतियों को गिरवी रख कर बीजेपी सरकार में शामिल हुए थे उनकी आज हालत ऐसी है कि वो न तो चौ. देवीलाल की जयंती मना सकते हैं और न ही वो चौ. देवीलाल की फोटो लगा सकते हैँ। चौ. देवीलाल का फोटो अपने पोस्टरों से हटा कर अब कहते हैं कि चौ.ओमप्रकाश चौटाला के नाम की राजनीति करेंगे। आज वो लोग चौ. ओमप्रकाश चौटाला का फोटो लगाकर लोगों के बीच में अपने आप को फिर स्थापित करना चाहते हैं। लेकिन अब लोगों का भरोसा उनपर से पूरी तरह से उठ चुका है। आप देखना 25 सितंबर को लाखों लोग चौ. देवीलाल की जन्म दिवस पर रोहतक की अनाज मंडी में इकट्ठा होंगे।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश