loader
The Haryana Story | युवाओं को वैश्विक मंच पर प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका, इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2025 के रजिस्ट्रेशन शुरू

युवाओं को वैश्विक मंच पर प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका, इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2025 के रजिस्ट्रेशन शुरू

सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों के अंतर्गत इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2025 आयोजित की जाएगी

सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों के अंतर्गत इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2025 आयोजित की जाएगी, बता दें कि इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा और कौशल को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना है।  इच्छुक प्रतिभागी केवल SIDH पोर्टल (www.skillindiadigital.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से किया गया पंजीकरण मान्य नहीं होगा।

चयनित युवाओं को अगस्त 2026 तक प्रशिक्षण दिया जाएगा

चयनित प्रतिभागियों को विश्व कौशल एशिया प्रतियोगिता (नवंबर 2025, ताइपेई) और विश्व कौशल अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता (सितंबर 2026, शंघाई) में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। जिला/राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं अक्टूबर 2025 में, रीजनल दिसंबर 2025 में और नेशनल प्रतियोगिता फरवरी 2026 में होगी। चयनित युवाओं को अगस्त 2026 तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 निर्धारित

कार्यक्रम के अनुसार, पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 तय की गई है। इसके उपरांत अक्टूबर 2025 में जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जबकि रीजनल प्रतियोगिताएं दिसंबर 2025 में होंगी। नेशनल प्रतियोगिता (इंडिया स्किल्स) फरवरी 2026 में प्रस्तावित है। चयनित प्रतिभागियों को अगस्त 2026 तक घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके बाद वे वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता 2026 में हिस्सा लेंगे, जो 22 से 27 सितंबर तक शंघाई (चीन) में आयोजित होगी।

Join The Conversation Opens in a new tab
×