loader
The Haryana Story | 12 से 14 सितंबर इंडोनेशिया में गूजेंगा गीता ज्ञान, गीता यात्रा, ग्लोबल गीता चेटिंग के जरिए विश्व भर से जुटेंगे गीता प्रेमी

12 से 14 सितंबर इंडोनेशिया में गूजेंगा गीता ज्ञान, गीता यात्रा, ग्लोबल गीता चेटिंग के जरिए विश्व भर से जुटेंगे गीता प्रेमी

इंडोनेशिया के प्रमुख राजनायकों को गीता भेंट की जाएगी और 13 सितंबर को गीता पाठ के साथ विधिवत रूप से गीता महोत्सव की शुरूआत होगी

इंडोनेशिया के बाली प्रांत में गीता वाणी की गूंज सुनाई देगी। हिंदू संस्कृति और सभ्यता को संजोये बाली प्रांती में 12 से 14 सितंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन होगा। 12 सितंबर को बाली और इंडोनेशिया के प्रमुख राजनायकों को गीता भेंट की जाएगी और 13 सितंबर को गीता पाठ के साथ विधिवत रूप से गीता महोत्सव की शुरूआत होगी, जिसमें गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज भगवान श्रीकृष्ण का कर्म, धर्म और अध्यात्म संदेश सुनाएंगे। इंडोनेशिया में छठा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 12 से 14 सितंबर तक आयोजित होगा। गीता महोत्सव के आयोजन की रूपरेखा तैयार हो चुकी है।

गीता प्रेमी तैयारियों को लेकर इंडोनेशिया रवाना होंगे

जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सैनी के निर्देश में गीता प्रेमी तैयारियों को लेकर इंडोनेशिया रवाना होंगे। दरअसल, इंडोनेशिया का बाली प्रांत अपनी विशिष्ट हिंदू संस्कृति के लिए जाना जाता है, जो हजारों साल पुराने भारतीय प्रभाव से विकसित हुई है। विदेशी सरजमीं पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के छठे संस्करण की शुरूआत 13 सितंबर को गीता पाठ के साथ होगी। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज की अगुवाई में शंखनाद और मंत्रोच्चारण के बीच गीता पूजन होगा। बाली के कल्चरल पार्क स्थित गरुढ़ विष्णु कंचन मूर्ति के नीचे गीता एग्जिबिशन, अंतरराष्ट्रीय गीता सेमीनार के साथ सांयकालीन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण-अर्जुन से जुड़े संवाद के साथ महाभारत का मंचन होगा। 

14 सितंबर का दिन सबसे खास होगा

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का 14 सितंबर का दिन सबसे खास होगा। गोआ लवान मंदिर बाली में गीता योग के गीता महोत्सव की शुरूआत होगी। भक्ति संगीत में गीता वाणी का गुणगान होगा। वहीं ग्लोबल गीता चेटिंग के जरिये दुनियाभर से गीता प्रेमी जुटेंगी। मंदिर में एक हजार से ज्यादा गीता प्रेमी वैश्विक गीता पाठ करेंगे तो ऑनलाइन भी अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों से गीता के श्लोकों का उच्चारण होगा। सायंकालीन गीता आरती के साथ विधिवत रूप से महोत्सव का समापन होगा। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज का कहना है कि तीन दिवसीय महोत्सव में वैश्विक गीता पाठ, सेमिनार, प्रदर्शनी, गीता यज्ञ और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्य रूप से होंगे।

बाली से गीता ज्ञान का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचेगा

यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भगवान गरुड़ की विशाल प्रतिमा वाले पवित्र स्थल बाली से गीता ज्ञान का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचेगा। कुरुक्षेत्र की पावन भूमि से भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता ज्ञान दिया था, और आज उसी परंपरा को दुनिया में आगे बढ़ाया जा रहा है। 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा का कहना है कि प्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव वर्ष 2016 में पहली बार मॉरिशस में मनाया था, जिसके बाद अब तक कनाडा, यूके, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलियामें भी यह महोत्सव मनाया जा चुका है। इस बार छठा महोत्सव इंडोनेशिया में मनाया जाएगा। महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

Join The Conversation Opens in a new tab
×