हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश व प्रदेश में ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम आज से प्रारंभ होकर 2 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे। आज मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान विज ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, ‘नमो वन’ के तहत पौधारोपण अभियान और अन्य सामाजिक गतिविधियाँ शामिल हैं।
हर रक्तदान शिविर में 75 लोग रक्तदान करेंगे
प्रत्येक नमो वन में 75 पौधे लगाए जाएंगे तथा हर रक्तदान शिविर में 75 लोग रक्तदान करेंगे, जिससे समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलेगा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आज प्रातः सेवा पखवाड़ा की शुरुआत प्रदेश के सभी श्रमिक चौकों से की गई है, और प्रदेश के लगभग 150 स्थानों पर 33 हजार से अधिक श्रमिक साथियों को मिठाई वितरित की गई। यह आयोजन श्रमिक वर्ग को सम्मान और खुशी देने के उद्देश्य से किया गया। उन्होंने कहा कि “मैंने खुद को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को समर्पित किया हुआ है’’।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन को लेकर जश्न का माहौल
यह अवसर हमें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और ‘सेवा ही संगठन’ की भावना को आत्मसात करने का अवसर देता है क्योंकि देशभर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन को लेकर जश्न का माहौल है। ‘‘मोदी जी हमको को जान से प्यारा है...’’ के गीत को ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अपने अनोखे अंदाज में गाते-गुनगुनाते हुए इस प्रकार से गाया :
‘‘मोदी जी हमको जान से प्यारा है,
मोदी जी सबके मन का न्यारा है,
मोदी जी ने देश को वो पहचान है दिलाई,
दूर-दूर तक है खुशबू आई,
मोदी जी हमको जान से प्यारा है’’।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक