हरियाणा रोडवेज के जींद डिपो से चंडीगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज में शामिल किलोमीटर स्कीम की बस पर गाड़ी सवार कुछ युवकों ने बुधवार को पथराव किया। इसमें एक ईंट बस के ड्राइवर साइड के शीशे पर भी जा लगी और ड्राइवर समेत यात्री बाल-बाल बच गए। काफी दूर तक रोडवेज बस का पीछा भी किया और चालक-परिचालक को गंदी गालियां दी। रोडवेज बस को रोकने पर गाड़ी सवार युवक वहां से भाग गए। घटना के समय बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। इसके बाद सवारियों को दूसरी बस में बैठा कर रवाना कर दिया गया और बस को सिविल लाइन पुलिस थाना में ले जाया गया।
युवकों ने फ्लाईओवर के नीचे से गाड़ी दौड़ाकर आगे खड़ी कर दी
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह किलोमीटर स्कीम की बस जींद बस अड्डे से चंडीगढ़ के लिए निकली थी। बस अड्डे से निकलते ही गाड़ी सवार युवकों ने पीछा करना शुरू कर दिया और ऊंची आवाज में गालियां निकालने लगे। बस जब फ्लाईओवर पर चढ़ने लगी तो गाड़ी सवार युवकों ने फ्लाईओवर के नीचे से गाड़ी दौड़ाकर आगे खड़ी कर दी और ईंटें बस की तरफ फेंक कर मारी। इनमें एक ईंट ड्राइवर के आगे शीशे पर लगी। जैसे ही बस को रोका गया तो गाड़ी सवार वहां से भाग खड़े हुए। गाड़ी बिना नंबर प्लेट की थी। इसके बाद बस को सिविल लाइन पुलिस थाना में ले जाया गया और यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर चंडीगढ़ के लिए रवाना कर दिया गया।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक