हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 11 सालों से किसान हित में निर्णय लेकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की नीति, नीयत स्पष्ट है और मजबूत नेतृत्व के साथ देशहित में कार्य करके भारत को विश्व स्तर पर चमकाने का कार्य कर रहे है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के उपरांत नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयादशमी के पर्व की बधाई, शुभकामनाएं दी और प्रदेशवासियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विकास कार्यो को लेकर विस्तार से चर्चा
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ हरियाणा में चले रहे विकास कार्यो को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा प्रदेश की भावी योजनाओं को लेकर भी फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशी को अपनाने का संकल्प लेने का आहवान किया है जो देश को आर्थिक स्तर पर मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों राज्य में हुई भारी वर्षा के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रभावित परिवारों को 4.50 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया गया है। इनमें कई परिवारों के मकान ढह गए थे और पशुधन का भी नुकसान हुआ था। इसके अलावा लोगों का सामान भी खराब हो गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसानों की फसलों का खराबा आंकने के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर हुए पंजीकरण का वेरिफिकेशन किया जा रहा है।
सरकार एमएसपी पर फसलें खरीदने का कार्य कर रही
इसके बाद जल्द ही मुआवजा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत से ज्यादा हुए फसल खराबे वाले किसानों के बिजली के बिल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा जिन किसानों ने फसली ऋण लिया है उनकी किस्त भी स्थगित की गई है ताकि किसानों को लाभ हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार एमएसपी पर फसलें खरीदने का कार्य कर रही है। अबकी बार किसानों की मांग पर 22 सितम्बर से अब तक मंडियों में आए 5000 एमटी में से 3500 एमटी धान की खरीद की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसान हित में प्राकृतिक आपदा में अहम निर्णय लेकर सदैव उनके साथ खड़ी है।
3 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र में प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसका उद्घाटन देश के गृह मंत्री अमित शाह करेंगे
सरकार ने बाजरे की 2750 रुपए प्रति क्विंटल की खरीद पर भावांतर भरपाई योजना का लाभ देने का भी कार्य किया है। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था को लेकर सरकार पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। कानून एवं व्यवस्था को लेकर किसी तरह का समझौता मंजूर नहीं है। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सख्ती से काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि गलत कार्य करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा तीन आपराधिक कानून लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। इन कानूनों को लेकर 3 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र में प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसका उद्घाटन देश के गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक