हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने श्याम कमल,जिला भाजपा कार्यालय सैक्टर 13-17, पानीपत में जनता दरबार का आयोजन किया। बड़ी संख्या में नागरिक विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे। वर्ष 2014 में विधायक निर्वाचित होने के बाद से ढांडा निरंतर जनता दरबारों के माध्यम से जनसेवा करते आ रहे हैं। पिछले 11 वर्षों से जारी यह परंपरा आमजन को अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधि के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करती है।
मैं हर संभव प्रयास करता हूँ कि कोई भी नागरिक अपनी समस्या के समाधान से वंचित न रहे : ढांडा
आज के दरबार में शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, नगर निगम एवं पंचायत विभाग से संबंधित शिकायतें व मांगें आई, मंत्री ढांडा ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। जिन मामलों में तुरंत निस्तारण संभव नहीं था, उन्हें आगे की कार्रवाई हेतु अपने स्टाफ को सौंपा। इस अवसर पर ढांडा ने कहा कि “जनता दरबार जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है। जनता की सेवा मेरा सर्वोच्च कर्तव्य है, और मैं हर संभव प्रयास करता हूँ कि कोई भी नागरिक अपनी समस्या के समाधान से वंचित न रहे।”
ऐसी पहल से जनता का सरकार और प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हुआ
जनता दरबार में उपस्थित नागरिकों ने शिक्षा मंत्री की तत्परता, संवेदनशीलता और निर्णय क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहल से जनता का सरकार और प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हुआ है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, बिजली विभाग से अधीक्षण अभियंता धर्म सुहाग ,कार्यकारी अभियंता आदित्य कुंडू, निगम से कार्यकारी अभियंता सुमित नरवाल, डॉ केतन भारद्वाज, DSP नवीन सन्धु, SHO किरण सहित अन्य अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक