गुरुवार को एक निजी फार्म हाउस में जननायक जनता पार्टी की कार्यकर्ता मीटिंग हुई। जिसमें पार्टी के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मौजूद रहे। पानीपत जिले की नवगठित इकाई के सदस्यों के साथ बैठक कर पार्टी की नीतियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष बृज शर्मा ने की। बैठक का उद्देश्य आने वाले पंचायत और शहरी निकाय चुनावों की रणनीति तैयार करना और पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना था।
हरियाणा की जनता ने ऐसी दुर्दशा पहले कभी नहीं देखी
प्रदेश में जारी किसान-जवान की दुर्गति, जातिवाद, बंटवारे और फूट डालने के सरकारी षड्यंत्र के खिलाफ आवाज उठाने और उसे प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने की जरूरत पर बल दिया। वर्तमान सरकार अपना इकबाल खो चुकी है। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने ऐसी दुर्दशा पहले कभी नहीं देखी।
कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी
आज प्रदेश में रोजाना हत्या, रेप और डकैती जैसी घटनाएं हो रही हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सैनी की सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है। सीएम की बैठकों में खुद यह बात सामने आती है कि अधिकारी और विभागीय व्यवस्था पर उनका नियंत्रण नहीं है। अगर सीएम के पास ताकत नहीं है, तो सरकार पूरी तरह फेल है। दुष्यंत चौटाला ने किसानों की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अनाज मंडियों में किसान अपनी फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे बेचने को मजबूर हैं।
किसानों के साथ धोखा किया, मंडी व्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद कर दिया
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है और मंडी व्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर जनता की समस्याएं जानें और समाधान के लिए पार्टी स्तर पर पहल करें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है और परिवर्तन चाहती है। यह परिवर्तन केवल जननायक जनता पार्टी ही ला सकती है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बहन फूलपति, राष्ट्रीय महासचिव देवेन्द्र कादियान, राष्ट्रीय सचिव सुरेश काला, प्रदेश अध्यक्ष ब्रिज शर्मा, जिलाध्यक्ष रामनिवास पटवारी, प्रेस प्रवक्ता अजय सिंह बिंझोल एडवोकेट, सुरेंद्र धौला, कप्तान जागलान, कृष्ण चंदोलि, सुरेश आटा, महिला जिलाध्यक्ष गीता पलड़ी, सुदेश जागलान, मीनाक्षी, सरिता मोर, धर्मबीर राठी, जगबीर बिंझोल, महाबीर कश्यप, बलकार देशवाल, सुभाष शर्मा, मन्नू मान मौजूद रहे।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश