हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को जिला सचिवालय सभागार में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की। कार्यक्रम में पहुंचने पर उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने बुके देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह के लाइव प्रसारण पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर अभिनंदन किया। उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा लगातार विकास की ओर अग्रसर है।
48 चुनावी संकल्प पूरे किए जाने की जानकारी दी
उपायुक्त ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाडो लक्ष्मी योजना, एस सी वर्ग के लिए योजनाओं, युवाओं को नियुक्ति पत्र, शामलात भूमि पर मालिकाना हक, अग्नि वीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण, ग्रामीण आवास योजना, सभी फसलों एम एस पी, मुफ्त डायलिसिस सुविधा, गंभीर बीमारियों के मरीजों को 3000 पेंशन, शहीदों के परिजनों को 1 करोड़ की सहायता, सरकारी कर्मचारियों को 50 लाख तक बीमा और 48 चुनावी संकल्प पूरे किए जाने की जानकारी दी। इस मौके पर उपायुक्त ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
यह एक वर्ष सिर्फ उपलब्धियों का नहीं, बल्कि विश्वास का वर्ष रहा
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अपने संबोधन में कहा कि यह एक वर्ष सिर्फ उपलब्धियों का नहीं, बल्कि विश्वास का वर्ष रहा है। यह एक वर्ष जनता के विश्वास का पार्टी के सिद्धांतों का, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र का है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के दूसरे चरण में 141 ग्राम व 2 महाग्राम पंचायतों में 8029 प्लॉट आवंटित किए गए। जो सरकार की बड़ी उपलब्धि है। इस कड़ी में मडलौडा ब्लॉक के वैसर गांव में 120 लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिला।
एक वर्ष में 217 में से 46 वादे पूरे कर दिए हैं, जबकि 158 पर काम जारी
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत दूसरे चरण में पिंजौर में 518 प्लॉटों का आवंटन किया गया। ग्राम पंचायतों को 1044.57 करोड़ और नगर निकायों को 1483.77 करोड़ की राशि विकास कार्यों के लिए जारी की गई जिसमें पानीपत व समालखा को 93 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक वर्ष में 217 में से 46 वादे पूरे कर दिए हैं, जबकि 158 पर काम जारी है। मंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार ने समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। उन्होंने बताया कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना' के तहत महिलाओं को 2100 मासिक वित्तीय सहायता, ‘हर घर-हर गृहणी योजना’ में बीपीएल परिवारों को 500 में गैस सिलेंडर, 34,000 युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से नौकरियाँ, शहीद सैनिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति स्नातकोत्तर तक 96,000 प्रतिवर्ष शामिल हैं।
राजनीति का उद्देश्य जनसेवा होना चाहिए
उन्होंने कहा कि किसानों की 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित की गई। 1.54 लाख करोड़ की राशि पिछले 11 सीजनों में सीधे खातों में ट्रांसफर की गई और फसल का पैसा 48 घंटे में डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाता है। मंत्री ने कहा, यह उत्सव एक नई विजय का प्रतीक है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा ने दिखा दिया है कि राजनीति का उद्देश्य जनसेवा होना चाहिए। उनकी सादगी, ईमानदारी और मेहनत ने जनता के दिल में विश्वास जगाया है।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य मंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में कोई लक्ष्य असंभव नहीं
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हम जानते हैं चुनौतियां हैं, लेकिन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य मंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में कोई लक्ष्य असंभव नहीं है। यह एक वर्ष की यात्रा नहीं, बल्कि स्वर्णिम भविष्य की नींव है। इस मौके पर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर पंकज, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह एसडीएम मनदीप कुमार, सीईओ डॉ किरण सिंह, डीपीओ राजेश शर्मा, वैसर सरपंच मोनिका ,पूर्व चेयरमैन के अलावा पार्षद व अनेकों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश