दीपावली के पावन अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आज चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर पर देश की विभिन्न सेवाओं में कार्यरत हरियाणा मूल के युवा अधिकारियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिष्टाचार भेंट की है। इस दौरान अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और राज्य के सतत विकास एवं सुशासन की दिशा में उनके नेतृत्व की सराहना की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी को दीपावली की मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकाश, सत्य और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
राज्य और राष्ट्र के विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई
उन्होंने उपस्थित युवाओं से देश और समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के युवाओं ने देशभर में अपने परिश्रम और ईमानदारी से राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में पारदर्शिता, समर्पण और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रेरणा दी। बैठक के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में राज्य और राष्ट्र के विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत 2047 का संकल्प देश के युवाओं के समक्ष रखा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आप सभी युवा अधिकारी जिस भी क्षेत्र में कार्यरत हैं, राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत को अपनाकर इस संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
ई- गवर्नेंस के माध्यम से प्रशासन को पारदर्शी, जवाबदेह और सुलभ बनाया गया
मुख्यमंत्री ने पिछले 11 वर्षों में हरियाणा की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य ने विकास और सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि ई- गवर्नेंस के माध्यम से प्रशासन को पारदर्शी, जवाबदेह और सुलभ बनाया गया है। इसके साथ ही बिना पर्ची, बिना खर्ची की नीति के तहत युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां देकर उनके सपनों को साकार किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं। इस मुलाकात ने युवा अधिकारियों में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया, जिससे वे हरियाणा और देश की प्रगति में और अधिक योगदान देने के लिए प्रेरित हुए।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक