कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा की मौजूदा भाजपा-जजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कर्मभूमि हरियाणा को भाजपा ने अपराधियों, माफियाओं और गैंगस्टरों के हवाले कर दिया है। सुरजेवाला ने कहा कि जिस धरती ने परित्राणाय साधूनां, विनाशाय च दुष्कृताम का संदेश पूरी सृष्टि को दिया, आज वही धरती भाजपा की नाकामी से अपराध के जाल में जकड़ी पड़ी है। सुरजेवाला ने कहा कि आज हालत यह हैं कि हरियाणा पुलिस जिसका काम जनता की सुरक्षा है, वह खुद भाजपा की इज ऑफ़ डूइंग क्राइम की लहर में बह रही है।
हर रोज अखबारों के पन्ने अपराध से रंगे
उन्होंने कहा कि हर रोज अखबारों के पन्ने अपराध से रंगे हैं, गांव से लेकर शहर तक कानून का भरोसा गायब और अपराध का खौफ आम लोगों की जिंदगी में उतर चुका है। यह हो चुका हरियाणा का आज हाल ये हो चुका है कि सोनीपत में कोर्ट में पेशी पर जा रहे पिता-पुत्र की नेशनल हाईवे पर 15 गोलियां मारकर हत्या कर दी यमुनानगर में नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी को बंधक बनाकर 20 लाख रुपए और कार लूटी। पानीपत में सीआईए इंस्पेक्टर ने किसान को एनकाउंटर की धमकी देकर 2.5 करोड़ की जमीन 75 लाख में हड़प ली।
हरियाणा में कानून नाम की कोई चीज नहीं बची
अंबाला: रूसी पर्यटक से पासपोर्ट, मोबाइल, नगदी सब छीन लिया गया। सुरजेवाला ने कहा कि ये चार घटनाएं ही बता देती हैं कि हरियाणा में कानून नाम की कोई चीज नहीं बची। सुरजेवाला ने केंद्र सरकार की ठउफइ रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि हरियाणा अब देश का चौथा सबसे अपराधग्रस्त राज्य बन गया है। उन्होंने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि हर दिन 3 हत्याएं, 5 बलात्कार, 9 अपहरण और महिलाओं के खिलाफ 46 अपराध हो रहे हैं।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक