केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल रविवार को करनाल पहुंचे जहां उन्होंने वल्लभभाई पटेल की डेढ़ सौ साल जयंती के उपलक्ष में यूनिटी पैदल यात्रा के कार्यक्रम में शिरकत की । इस मार्च की शुरुआत एनडीआरआई से शुरू होकर कर्ण झील पर हुआ। यहां पर उनके साथ करनाल के अन्य विधायक और स्थानीय लोगों ने शिरकत की। देश की एकता और अखंडता पर कोई समझौता नहीं मनोहर लाल खट्टर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 2 महीने का समय सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती को समर्पित है।
गलत ताकते जो हमारे देश को तोड़ना चाहती है उनका मुंह तोड़ जवाब दिया जाए
31 अक्टूबर से लेकर 31 दिसंबर तक देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इस कार्यक्रमों के माध्यम से हम देश की एकता और अखंडता का जो परिचय है वह सभी तक पहुंचा रहे हैं उन्होंने कहा जो गलत ताकते जो हमारे देश को तोड़ना चाहती है उनका मुंह तोड़ जवाब दिया जाए और हमारा देश एक है हम सब एक है इसको लेकर अलग-अलग कार्यक्रम किया जा रहे हैं और यह दो महीने कार्यक्रम दिसंबर तक चलेंगे उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य है जिस तरह से सरदार वल्लभभाई पटेल जी जो रास्ता दिखाया उन रास्ते पर हम चल सके एकता के साथ।
किसी देश में गैर कानूनी तरीके से जाना वह गलत
वहीं उन्होंने डंकी के रास्ते जाने वाले युवकों को कहा इस रास्ते से न जाए और साथ ही साथ उन्होंने बताया कि जो टंकी के रास्ते से डिपोर्ट होकर वापस आ रहे हैं। उसमें हम कुछ नहीं कह सकते क्योंकि किसी देश में गैर कानूनी तरीके से जाना वह गलत है। उन्होंने कहा कि बस उनके साथ कुछ गलत ना हो उन्हें सही तरीके से जो है वापस भेजा जाए और साथ ही साथ उन्होंने कहा जो लोग जो बच्चे वहां पर फंसे हुए हैं विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को कहकर इस विषय पर कार्य किया जाएगा।
शैलजा द्वारा दिए गए बयान पर चुटकी
वहीं धान घोटाले के मामले मे अधिकारियों पर कार्रवाई पर उन्होंने कहा यह विषय डिपार्टमेंट का विषय है इस पर कोई अगर गलत करता है तो उसे पर कार्रवाई होती है वहीं उन्होंने कुमारी शैलजा द्वारा दिए गए बयान सरकार कौन चला रहा है यह नहीं पता लग रहा इस पर चुटकी लेते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मुस्कुराहट के साथ कहा कि उन्हें कह दीजिए अगर उन्हें ज्यादा शौक चढ़ा है तो वह सरकार चला कर दिखाएं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मंत्री ने आत्मनिर्भर भारत और नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई।
शैलजा पर चुटकी और ‘डंकी’ मार्ग पर चेतावनी
मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुस्कुराकर कहा, “उन्हें कह दीजिए, अगर उन्हें सरकार चलाने का शौक है तो चला कर दिखाएं।”
दो माह चलेगा एकता का अभियान
मनोहर लाल ने बताया कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक देशभर में एकता और अखंडता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, गलत ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। हमारा देश एक है और एक रहेगा।
ये रहे मौजूद
इस मौके करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, इंद्री के रामकुमार कश्यप, नीलोखेड़ी के भगवान दास कबीरपंथी, मेयर रेणु बाला गुप्ता, डीसी उत्तम सिंह, एसडीएम अनुभव मेहता, घरौंडा के एसडीएम राजेश सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, भाजपा जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, जिला महामंत्री सुभाष कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता, मानव पुरी, मेरा युवा भारत के क्षेत्रीय निदेशक डा. लाल सिंह, उप निदेशक सुरमयी शर्मा, सहायक निदेशक रेणु सिलग, कार्यक्रम सहायक पंकज, भाजपा नेता त्रिलोचन सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मीना कंबोज, कृष्ण गर्ग, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य अमरनाथ सौदा, मार्केट कमेटी घरौंडा के चेयरमैन राजकुमार पालीवाल, इंद्री के महेंद्र पंजोखरा, पूर्व चेयरमैन ईलम सिंह आदि मौजूद रहे।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश