loader
The Haryana Story | राहुल गांधी के वोट चोरी वाले बयान पर हुड्डा बोले - राहुल गांधी के खुलासे से स्पष्ट : हरियाणा में भाजपा ने वोट चोरी से बनाई सरकार

राहुल गांधी के वोट चोरी वाले बयान पर हुड्डा बोले - राहुल गांधी के खुलासे से स्पष्ट : हरियाणा में भाजपा ने वोट चोरी से बनाई सरकार

हुड्डा ने कहा कि चुनाव आयोग को राहुल गांधी के सवालों का जवाब देना चाहिए

हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा किए गए खुलासे से स्पष्ट हो गया है कि बीजेपी ने जनादेश की चोरी की है और वोटो की धांधली करके हरियाणा में सरकार बनाई है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा पानीपत में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा किए गए खुलासे से स्पष्ट हो गया है कि बीजेपी ने जनादेश की चोरी की है और वोटो की धांधली करके हरियाणा में सरकार बनाई है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का।

इलेक्शन बैलेट पेपर से करवाए जाने चाहिए

हुड्डा पानीपत में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर हुड्डा ने कहा कि चुनाव आयोग को राहुल गांधी के सवालों का जवाब देना चाहिए। क्योंकि, उन्होंने सबूतों के साथ वोट चोरी का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने जो आरोप लगाए हैं, इससे आयोग की निष्पक्षता पर सवालिया निशान लग गया है। जब तक चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम नहीं करेगा तब तक लोकतंत्र पर खतरा मंडराता रहेगा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि इलेक्शन बैलेट पेपर से करवाए जाने चाहिए। इसबार भी बैलेट पेपर की काउंटिंग में कांग्रेस 73 सीटों पर लीड कर रही थी। लेकिन ईवीएम की गिनती में पिछड़ गई। जबकि पिछले 5 चुनावों के नतीजे बताते हैं कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

रातों-रात वोट कैसे बढ़ गयी?

चुनाव आयोग ने हरियाणा में पोलिंग वाले दिन 61.19 प्रतिशत पोलिंग बतायी। फिर 6 तारीख को कहा 65.65 प्रतिशत वोटिंग दिखाई। 7 अक्टूबर को बताया कि 67.9 प्रतिशत वोट पड़ी। रातों-रात वोट कैसे बढ़ गयी? हर विधानसभा में औसत 15175 वोट बढ़ाकर दिखाई गईं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ हरियाणा का नहीं, बल्कि पूरे देश और हमारे लोकतंत्र का सवाल है। चुनाव आयोग को अपना काम निष्पक्षता से करना चाहिए, जो वो नहीं कर रहा। भाजपा ने आयोग के साथ मिलकर जनादेश का अपमान किया है। कांग्रेस पार्टी इस सरकार चोरी के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके हरियाणा में वोटों की धांधली करके सरकार चोरी करने का आरोप लगाया है।

हरियाणा में कांग्रेस की सरकार चोरी की गई

उन्होंने कहा कि वोट चोरी से हरियाणा में कांग्रेस की सरकार चोरी की गई है और इसका ब्लैक एंड व्हाइट सबूत आपके सामने हैं। हरियाणा में करीब 25 लाख फर्जी वोट बनाए गए। इस हद तक धांधली हुई कि ब्राज़ील की एक मॉडल हरियाणा की वोटर लिस्ट में 10 बूथों पर 22 वोट - अलग-अलग नाम से बनाए गए। एक ही फोटो के साथ 223 वोट एक बूथ में पाए गए। एक ही घर में 501 वोटर रजिस्टर किए गए। पूरे राज्य में 1,24,177 फर्ज़ी तस्वीरों वाले वोटर मिले हैं। हज़ारों लोग ऐसे हैं जिनके वोट हरियाणा और उत्तर प्रदेश दोनों जगह हैं, इनमें कई BJP नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हैं। दो मंज़िला पुराने मकान को भी “मकान संख्या 0” दिखा दिया गया।

Join The Conversation Opens in a new tab
×