हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने दिल्ली में हुए कार बम धमाके को लेकर कहा कि यह अत्यंत गंभीर मामला है और इसकी गहराई तक जाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार जांच में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इसके पीछे कौन-सी ताकतें सक्रिय हैं। श्री विज ने कहा कि “आज का भारत वह भारत नहीं रहा जो इन ताकतों को बख्श दे। जो भी शक्तियां इस बम धमाके के पीछे हैं, उन्हें किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।” इसके अलावा, उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर कहा कि “एनडीए भारी मतों से जीतने जा रही है”। विज चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
इस पर अनुचित टिप्पणी करना ठीक नहीं
दिल्ली में हुए कार बम धमाके पर पूछे गए सवाल पर विज ने कहा कि यह बहुत गंभीर विषय है और इस पर अनुचित टिप्पणी करना ठीक नहीं, लेकिन इतना निश्चित है कि देश की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तत्परता से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि “भारत अब वो देश नहीं जो आतंकियों को बख्शे। जो भी इस घटना के पीछे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।”
मेरा 35 से 40 वर्षों का अनुभव कहता है कि जो चुनाव में रोता है, वह चुनाव खोता है
मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री अनिल विज ने बिहार चुनाव पर कहा कि दूसरे चरण का मतदान समाप्त हो चुका है और 14 नवम्बर को परिणाम आने बाकी हैं, परंतु पूरे संकेत यही बता रहे हैं कि एनडीए भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि “तेजस्वी यादव और कांग्रेस अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं। मेरा 35 से 40 वर्षों का अनुभव कहता है कि जो चुनाव में रोता है, वह चुनाव खोता है। राहुल गांधी चुनाव बीच में छोड़कर सफारी में घूमने चले गए - यह खुद इस बात का प्रमाण है कि उन्हें अपनी हार का एहसास हो गया है।”
राहुल गांधी देश को भ्रमित कर रहे
अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी देश को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जाली वोटों की बात तो करते हैं, लेकिन यह नहीं बताते कि वोटें किसने बनाई, किसको पड़ीं और किसे फायदा हुआ। उन्होंने कहा कि “अधूरी बातें फैलाकर कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है।” विज ने उदाहरण देते हुए कहा कि अंबाला जिले के मुलाना हलके में एक महिला के 200 से अधिक वोट बनाए जाने की जानकारी मिली है, जहाँ विधायक और सांसद दोनों कांग्रेस के हैं।
कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी स्थिति सभी के सामने
उन्होंने सवाल उठाया कि, “ये वोटें कौन डलवा रहा है और किसे जा रही हैं? कांग्रेस को इन सवालों का जवाब देना चाहिए।” उन्होंने राहुल गांधी द्वारा दिखाई गई ब्राजीलियन महिला की तस्वीर का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि यह मतदान केंद्र पर मौजूद थी, तो कांग्रेस के पोलिंग एजेंट ने उसे रोका क्यों नहीं? और पोलिंग एजेंट के खिलाफ कांग्रेस ने कार्यवाही क्यों नहीं की।
विज ने कहा कि यदि कांग्रेस को वास्तव में चुनावी गड़बड़ी की चिंता होती, तो वह अपने ही एजेंट के खिलाफ कार्रवाई करती। विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी स्थिति सभी के सामने है। “एक तरफ वे एकजुटता की बात करते हैं, और दूसरी तरफ अलग-अलग यात्राएँ निकालते हैं जिनमें उनके ही वरिष्ठ नेता शामिल नहीं होते। यह कांग्रेस की टूट और भ्रम की राजनीति को उजागर करता है।”
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक