भारतीय उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय द्वारा आयोजित उद्योग समागम-2025 में हरियाणा को ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस के तहत टॉप अचीवर राज्य के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान बिजनेस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान 2024 में तीन प्रमुख सुधार क्षेत्रों-बिजनेस एंट्री, लैंड एडमिनिस्ट्रेशन और सेक्टर स्पेसिफिक हेल्थकेयर-में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर दिया गया।
यह कार्यक्रम केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में सुषमा स्वराज भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस दौरान देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 25 सुधार क्षेत्रों में किए गए प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया गया। सुधार क्षेत्रों में बिजनेस एंट्री, कंस्ट्रक्शन परमिट, लेबर रेगुलेशन, लैंड एडमिनिस्ट्रेशन, एनवायरनमेंट रजिस्ट्रेशन, यूटिलिटी परमिट और सर्विस सेक्टर समेत सेक्टर-स्पेसिफिक सेवाएं शामिल थीं।
सम्मेलन में 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रियों, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने सुधार कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन किया और शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्यों को सम्मानित किया। बिजनेस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान (BRAP 202) का मूल्यांकन 434 रिफॉर्म पॉइंट्स पर आधारित था।
यह देश में अब तक की सबसे बड़ी फीडबैक आधारित प्रक्रिया थी, जिसमें 5.8 लाख व्यवसायों से फीडबैक लिया गया तथा 1.3 लाख से अधिक विस्तृत इंटरव्यू किए गए। मूल्यांकन प्रक्रिया में 70% उपयोगकर्ता फीडबैक पर और 30% साक्ष्यों के सत्यापन पर दिया गया, जिससे रैंकिंग पूर्णत: पारदर्शी और वास्तविक बनी रही। टॉप अचीवर श्रेणी उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दी जाती है जिन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक स्कोर हासिल किया हो, जो सुधारों के प्रभावी क्रियान्वयन, सिस्टम की कार्यक्षमता और उपयोगकर्ता संतुष्टि को दर्शाता है।
related
Latest stories
हरियाणा की बेटी दिव्या ने दिल्ली के 'भारत मंडपम' में गाड़े सफलता के झंडे: यूथ पार्लियामेंट में किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व
सदन में 'भालू' पर छिड़ी बहस : सीएम ने कांग्रेस विधायक को कहा ‘भालू, तो भड़के हुड्डा, गरमाया माहौल!
अवैध रूप से रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने सात वर्षीय बच्चे को कुचला, मौके पर ही मौत