हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो०(डॉ०) पवन कुमार व उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त रूप से बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा सितम्बर/अक्तूबर-2025 में संचालित करवाई गई डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2022-2024 प्रथम/द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर), प्रवेश वर्ष-2023-2025 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर), द्वितीय वर्ष (नियमित) व प्रवेश वर्ष-2024-2026 प्रथम वर्ष (नियमित) तथा प्रवेश वर्ष-2020-2022 से 2021-2023 प्रथम/द्वितीय वर्ष (मर्सी चांस) की परीक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। सम्बन्धित छात्र-अध्यापक अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से देख सकते हैं।
उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. परीक्षाएं सितम्बर/अक्तूबर-2025 की परीक्षा में प्रदेशभर में कुल 23,628 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए। उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2022-24 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) में 457 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 296 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 64.77 रही है। डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2022-24 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) में 1102 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 879 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 79.76 रही है। उन्होंने आगे बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2023-25 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) में 385 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 252 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 65.45 रही है। डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2023-25 द्वितीय वर्ष (नियमित) में 1594 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 985 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 61.79 रही है। उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2024-26 प्रथम वर्ष (नियमित) में 19,993 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 13,214 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 66.09 रही है।
उन्होंने आगे बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2020-22 प्रथम वर्ष (मर्सी चांस) की पास प्रतिशतता 80.00 तथा द्वितीय वर्ष (मर्सी चांस) की पास प्रतिशतता 100 प्रतिशत रही है। इसके अतिरिक्त डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2021-23 प्रथम वर्ष (मर्सी चांस) की पास प्रतिशतता 71.43 तथा द्वितीय वर्ष (मर्सी चांस) की पास प्रतिशतता 88.89 प्रतिशत रही है। उन्होंने बताया कि छात्र-अध्यापकों की Performance Sheets शिक्षण संस्थाओं की लॉगिन आईडी पर भेजी जाएगी। इस परीक्षा में रि-अपीयर रहें छात्र-अध्यापक आगामी परीक्षा हेतु 05 दिसम्बर, 2025 से सम्बन्धित संस्था की लॉगिन आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस परीक्षा परिणाम में रि-अपीयर रहें छात्र-अध्यापकों की परीक्षा फरवरी/मार्च-2026 में संचालित करवाई जानी है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु तिथियां निर्धारित कर दी गई है।
रि-अपीयर परीक्षा के लिए शुल्क 800/- रूपये प्रति विषय है, एक से अधिक विषयों में रि-अपीयर है तो परीक्षा शुल्क प्रति विषय 200/- रुपये अतिरिक्त देय होगा व अधिकतम परीक्षा शुल्क 2000/- रूपये प्रति छात्र-अध्यापक होगा। सम्बन्धित शिक्षण संस्थान बिना विलम्ब शुल्क 05 दिसम्बर से 19 दिसम्बर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें। इसके पश्चात 100/- रूपये विलम्ब शुल्क सहित 20 दिसम्बर से 26 दिसम्बर, 2025, 300/- रूपये विलम्ब शुल्क सहित 27 दिसम्बर, 2025 से 02 जनवरी, 2026 तथा 1000/- रुपये विलम्ब शुल्क सहित 03 जनवरी से 09 जनवरी, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी सम्बन्धित संस्थाएं निर्धारित तिथियों में ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करना सुनिश्चित करें, इसके उपरान्त आवेदन का अवसर नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा परिणाम के आधार पर जो छात्र-अध्यापक अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुन: जाँच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो वे निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक