हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि मौजूदा भाजपा सरकार प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बुढ़ापा पेंशन बढ़ाने का ऐलान करते हुए नवंबर से इस फैसले को लागू करने की बात कही थी और अब तो दिसंबर भी आ गया है, लेकिन अभी तक बुजुर्गों की पेंशन 3200 रूपए प्रति माह नहीं हुई है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पेंशन बढ़ाने की बजाय बीजेपी सरकार ने उल्टा साढ़े 37 हजार बुजुर्गों की पेंशन काटने का काम जरूर किया है।
हम सबको मिलकर बदलाव के लिए प्रयास करना पड़ेगा
दुष्यंत रविवार को जींद जिले में जुलाना रैली का निमंत्रण देने पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा राशन कार्ड का सवेर् भी जारी है और इसके तहत अब तक छह लाख लाभार्थियों के बीपीएल कार्ड काट दिए गए है। उन्होंने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत भी महिलाओं के साथ बीजेपी ने वादाखिलाफी की है। इसी तरह युवाओं के साथ सीईटी के माध्यम से धोखा किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था का आज कितना बुरा हाल हो चुका है, वह सबके सामने है। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ग्रामीणों को सात दिसंबर को जुलाना में होने वाले जेजेपी के स्थापना दिवस कार्यक्रम का न्योता दिया और कहा कि हरियाणा के मौजूदा खराब हालात को देखते हुए हम सबको मिलकर बदलाव के लिए प्रयास करना पड़ेगा।
केवल जेजेपी ही आज प्रदेश के अंदर हर मुद्दे को प्रमुखता से उठा रही
उन्होंने कहा कि हरियाणा में बदलाव लाने के लिए प्रदेशभर से भारी संख्या में लोग जुलाना में एकत्रित हो। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केवल जेजेपी ही आज प्रदेश के अंदर हर मुद्दे को प्रमुखता से उठा रही है। दुष्यंत चौटाला ने आगे कहा कि जेजेपी के स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और प्रदेशभर से लोगों की बढ़-चढ़कर भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी मेहनत कर रहे है और कार्यक्रम की सफलता जेजेपी को नई ऊर्जा देगी।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक