हरियाणा में जनमत की नहीं बल्कि वोट चोरी से बनाई गई सरकार है। भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से जनमत को चुराया जा रहा है। उक्त बातें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए कही। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एच फाइल्स में स्पष्ट तौर पर तथ्यों के साथ यह खुलासा कर चुके हैं कि हरियाणा के विधानसभा चुनावों में 25 लाख से अधिक वोट की चोरी हुई। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि 14 दिसंबर को नई दिल्ली में कांग्रेस की वोट चोर-गद्दी छोड़ महारैली में राहुल गांधी वोट चोरी पर लोगों को और भी बारीकी से समझाएंगे।
हरियाणा से सबसे अधिक लोग इस रैली में पहुंचेंगे
उन्होंने कहा कि यह रैली अभूतपूर्व होगी। हरियाणा से सबसे अधिक लोग इस रैली में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि सभी सांसद विधायक, जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता रैली को लेकर कई दिनों से तैयारियों में जुटे हैं। इस मौके पर मीडिया प्रमुख संजीव भारद्वाज भी उनके साथ मौजूद रहे। विधानसभा चुनावों में टिकट आवंटन, कांग्रेस हाईकमान संगठन सृजन प्रक्रिया शुरू कर चुका है। दिल्ली रैली के बाद इस अभियान को फिर से गति दी जाएगी और जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ ब्लाक प्रधानों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
सबसे अधिक नुकसान वोट चोरी की वजह से हुआ
मजबूती से लड़ेंगे निगम चुनाव बागियों के निर्दलीय चुनाव लड़ने तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की गुटबाजी की वजह से हुए नुकसान से जुड़े सवाल पर राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसा नहीं है कि केवल इस वजह से कांग्रेस चुनाव हारी। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक नुकसान वोट चोरी की वजह से हुआ। टिकट आवंटन में गड़बड़ हुई है या नहीं, इसका आभास तो चुनाव नतीजों के बाद ही सही से लगाया जा सकता है। उन्होंने यह स्वीकार किया कि पार्टी की भी कुछ गलतियां रही होंगी लेकिन सबसे भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से प्रदेश में जनमत को चुराया गया।
मेरे ऊपर किसी तरह का दबाव नहीं
प्रदेश कार्यकारिणी के गठन से जुड़े सवाल पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा-मेरे ऊपर किसी तरह का दबाव नहीं है। पंचकूला, अंबाला व सोनीपत नगर निगम के आमचुनावों से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी इसके लिए तैयार है। तीनों निगमों के चुनाव के लिए टीम काम कर रही है। पार्टी मजबूत उम्मीदवारों की भी तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी निगम चुनावों की घोषणा नहीं हुई है। चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव में उतरेगी।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक