loader
The Haryana Story | पानीपत के इसराना में ED की छापेमारी से मचा हड़कंप

पानीपत के इसराना में ED की छापेमारी से मचा हड़कंप

सूत्रों के मुताबिक अहर के बलवान शर्मा पर युवाओं को अवैध तरीके से ('डंकी' रूट के जरिए) विदेश भेजने के आरोप

पानीपत जिले के इसराना उपमंडल के गांव अहर में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे ED की छापेमारी से हड़कंप मच गया, जी हां,प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम सुबह करीब 7:00 बजे दो गाड़ियों में गांव अहर पहुंची। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी बलवान शर्मा नाम के व्यक्ति के घर और ठिकानों पर हुई है। वहीं सूत्रों के मुताबिक बलवान शर्मा पर युवाओं को अवैध तरीके से ('डंकी' रूट के जरिए) विदेश भेजने के आरोप हैं। इस मामले को लेकर पहले भी कई शिकायतें दर्ज हो चुकी थीं, जिसके चलते ईडी के करीब एक दर्जन अधिकारी बलवान शर्मा के घर पर जाँच कर रहे हैं।

यह कार्रवाई ट्रैवल एजेंटों पर कड़ाई करने के सरकार के अभियान का हिस्सा

बता दें कि यह कार्रवाई उन ट्रैवल एजेंटों पर कड़ाई करने के सरकार के अभियान का हिस्सा है जो मोटी रकम लेकर युवाओं को गैर-कानूनी तरीके से विदेश भेजते हैं। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि दो अलग-अलग मकानों में करीब एक दर्जन सरकारी कर्मचारी दो गाड़ियों में गांव पहुंचे। घरों में घुसने के बाद उन्होंने घर के किसी सदस्य को बाहर न आने दिया वह न जाने दिया। खबर लिखे जाने तक तक देर रात तक ये सिलसिला जारी रहा। ग्रामीण यह दृश्य देखकर सन्न रह गए। गुप्त सूचना के आधार पर मतलौडा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार गांव में पहुंचे परंतु अधिकारियों ने यह कहकर वापस भेज दिया यहां पर आपकी सहायता की हमें जरूरत नहीं है।

एक पंचायत सेक्रेटरी का मकान है और दूसरा एक भाजपा नेता

सूत्रों के अनुसार इनमें एक पंचायत सेक्रेटरी का मकान है और दूसरा एक भाजपा नेता है, जिसके घर में यह टीम सुबह 7:00 बजे से घुसी हुई है और खबर लिखने तक देर शाम तक यही सिलसिला जारी है। इन घरों के सदस्यों से व उनके मालिकों से बात करने की कोशिश की लेकिन सभी के फोन स्विच ऑफ थे और न ही किसी को अंदर बाहर जाने दिया जा रहा था। 

Join The Conversation Opens in a new tab
×