हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने जेजेपी प्रमुख अजय सिंह चौटाला के बयान कि शासकों को गद्दी से खींच कर सड़कों पर दौड़ा कर पीटने का काम करना पड़ेगा और इनको देश छोड़ने पर मजबूर करना पड़ेगा, पर कड़ा पलटवार किया और कहा कि "अजय चौटाला के बयान का यह मतलब लग रहा है कि उनको हिंदुस्तान के लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। उनको अपनी राजनीतिक पार्टी में भरोसा नहीं रहा, इसलिए युवाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं कि हमारे बस का कुछ नहीं रहा है अब और दूसरों को भड़का रहे हैं"। विज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
वहां के खिलाड़ियों को खरीदा यानि उनकी पैसों से मदद की है तो यह बहुत गलत
आईपीएल में शाहरुख खान की टीम ने केकेआर के लिए बांग्लादेशी खिलाड़ियों को खरीदा गया है जिसे लेकर हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "बांग्लादेश जो कुछ हमारे साथ कर रहा है, रोजाना हिंदुओं के साथ अत्याचार की खबरें आ रही है। दीपू को पेड़ के साथ बांधकर जला दिया गया, ऐसे देश के साथ हमें किसी भी प्रकार का संबंध नहीं रखना चाहिए। अगर कुछ लोगों ने वहां के खिलाड़ियों को खरीदा है यानि उनकी पैसों से मदद की है तो यह बहुत गलत है"।
टी-प्वाइंट पर दोस्तों के साथ सर्द हवाओं के बीच चाय का आनंद लिया
सर्द हवाओं के बीच ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गुनगुनाया गीत वहीं, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज प्रात: अपने सदर बाजार टी-प्वाइंट पर दोस्तों के साथ सर्द हवाओं के बीच चाय का आनंद लिया और पुराना गीत गुनगुनाया “गर्दिश में हों तारे, न घबराना प्यारे अगर तू हिम्मत न हारे, तो होंगे वारे न्यारे”…..
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक