हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने झज्जर में पूर्व मंत्री गीता भुक्कल के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में शायराना अंदाज में नायब सैनी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा डाल-डाल पत्ता पत्ता, डाल-डाल जख्म ए चमन ये तो बता तेरा माली कौन है। उन्होंने शायराना अंदाज में बोला कि सरकार का माली प्रदेश का है या दिल्ली का या फिर है एक फूल दो माली। झज्जर में सर छोटूराम को नमन करने के बाद प्रदेश व केन्द्र की सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जनता के हितों की लड़ाई सड़क से सदन तक पूरी ताकत से लड़ी जाएगी।
हुड्डा ने मनरेगा योजना का नाम बदले जाने पर कड़ा ऐतराज जताया
इससे पूर्व चौ.भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने यहां गांव मारौत में एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बाद में उन्होंने तलाव गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। बाद में उन्होंने झज्जर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच कर उनका हाल चाल जाना। पूर्व कैबिनेट मंत्री गीता भुक्कल के आवास पर पहुंचने पर पूर्व सीएम हुड्डा का बड़ी ही गर्मजोशी से स्वागत किया गया। हुड्डा ने मनरेगा योजना का नाम बदले जाने पर कड़ा ऐतराज जताया और आरोप लगाया कि सरकार ने मनरेगा में बदलाव करके दलितों, पिछड़ों और गरीबों के अधिकारों पर प्रहार किया है। उन्होंने राज्य में बढ़ती बेरोजगारी, अपराध और नशे के मुद्दों को लेकर भी सैनी सरकार को घेरा और कहा कि विकास के दावों के विपरीत धरातल पर स्थिति खराब है।
एचपीएससी का चेयरमैन भी सरकार को मिला तो वह भी दूसरे प्रदेश का
हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार का विश्वास काम में नहीं बल्कि नाम बदलने में है। हरियाणा में दूसरे प्रदेशों के युवाओं को दी जा रही सरकारी नौकरियों को भी उंगलियाें पर गिनवाया और कहा कि कितनी हैरत की बात कि हरियाणा में एचपीएससी का चेयरमैन भी सरकार को मिला तो वह भी दूसरे प्रदेश का। पूर्व सीएम बोले हरियाणा के युवा काबिलयत के भरे है, यूपीएससी के रिजल्ट का पास करने का भी दम रखते है। हरियाणा में बढ़ रहे नशे व बिगड़ रहीं कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए, कहा कभी विकास में नम्बर वन रहा हरियाणा क्राईम और नशे में बन रहा नम्बर वन है। भूपेन्द्र हुड्डा ने कहा कांग्रेस पार्टी सरकार की हर जनविरोधी नीतियों का जवाब देने का दम रखती है।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक