कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सांसद कुमारी सैलजा ने आज सिरसा जिले के डबवाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जन समस्याएं सुनीं। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने पश्चिम बंगाल की घटनाओं का उल्लेख करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया। कुमारी सैलजा ने कहा कि यह बात अब देश से छिपी नहीं है कि चुनाव आते ही भाजपा सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ तेज कर देती है। विशेषकर उन राज्यों में जहां भाजपा की सरकार नहीं है, वहाँ इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
भाजपा सरकार ने मनरेगा की मूल भावना को कमजोर कर दिया
पश्चिम बंगाल इसका स्पष्ट उदाहरण है, जहाँ चुनाव से पहले सरकार को अस्थिर करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह भाजपा का लोकतंत्र में अविश्वास दर्शाता है, जो अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों और वंचित वर्गों के साथ मजबूती से खड़ी रही है। यूपीए सरकार के समय डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में मनरेगा को कानून बनाकर ग्रामीण गरीबों को 100 दिनों के रोजगार का अधिकार दिया गया था और इसका पूरा वित्तीय भार केंद्र सरकार उठाती थी। सांसद सैलजा ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार ने मनरेगा की मूल भावना को कमजोर कर दिया है।
गरीबों की आजीविका व सम्मान के प्रति गंभीर नहीं सरकार
पंचायतों और राज्यों के अधिकार छीने जा रहे हैं और अब राज्यों पर 40 प्रतिशत हिस्सेदारी डालकर इस योजना को निष्प्रभावी बनाया जा रहा है, जबकि गांवों में पूरे वर्ष रोजगार के अवसर पहले से ही सीमित हैं। इससे साफ है कि भाजपा सरकार की नीतियाँ अमीरों के पक्ष में हैं और गरीबों की आजीविका व सम्मान के प्रति गंभीर नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी दृढ़ता से संघर्ष करती रहेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. के.वी. सिंह, जग्गा सिंह बराड़, राजेश चडीवाल, संदीप नेहरा, कुंवर वीर हिटलर एवं इंदर जैन सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक