करनाल के असंध क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे रिश्तों को शर्मसार करने वाले हैं, क्योंकि इस हत्याकांड में मृतक बुजुर्ग दंपति का सगा पोता ही इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड निकला। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी ने पैसों के लालच में अपने दादा-दादी की जान ली। आरोपी पोते ने अकेले नहीं, बल्कि अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस निर्मम हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने फोरेंसिक साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से कड़ियाँ जोड़ीं, जिसके बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए।
दोनों के मुंह पर टेप लगी हुई थी और हाथ-पैर बंधे हुए थे
जी हां, करनाल के असंध क्षेत्र में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी मृतक दंपति का पोता ही निकला, जिसने पैसों के लालच में अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। सोमवार को असंध में लंबरदार हरि सिंह और उनकी पत्नी अपने घर में मृत अवस्था में पाए गए थे। दोनों के मुंह पर टेप लगी हुई थी और हाथ-पैर बंधे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए।
लालचवश उन्हें रास्ते से हटाने की रच ली साजिश
मामले को लेकर डीएसपी असंध गोरखपाल ने बताया कि हत्या का आरोपी मृतक दंपति का पोता रविंद्र है, जो दादा-दादी के घर के पास ही रहता था। जांच में सामने आया कि आरोपी पर करीब 15 लाख रुपये का कर्ज था, जिसे उसके दादा ने चुकाया था। बाद में दादा द्वारा पैसे वापस मांगे जाने पर आरोपी ने लालचवश उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रच ली। डीएसपी के अनुसार आरोपी रविंद्र ने अपने साथी प्रदीप और गुलशन के साथ मिलकर इस हत्या की योजना बनाई। तीनों ने चेहरा ढककर बुजुर्ग दंपति के घर में प्रवेश किया, पहले उनके हाथ-पैर बांधे और फिर गला दबाकर हत्या कर दी।
लूटपाट का रूप देने के लिए आरोपियों ने घर का सामान बिखेर दिया
वारदात को लूटपाट का रूप देने के लिए आरोपियों ने घर का सामान बिखेर दिया और मृतकों के मुंह पर टेप चिपका दी, ताकि मामला बाहरी अपराधियों का लगे। इसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हर पहलू से जांच करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उनसे गहन पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक