इंडियन ऑयल की पानीपत रिफाइनरी में कार्यरत कर्मचारी मंटू कुमार ने मिस्र के काहिरा में आयोजित 'मिस्र इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन 2026' में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र और इंडियन ऑयल का नाम पूरे देश में रोशन किया है। मंटू कुमार के रिफाइनरी टाउनशिप पहुंचने पर उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। पदक जीतकर लौटे मंटू कुमार का लोगों ने स्वागत कर सिर आंखों पर बिठाया। मंटू के कोच सुमन कुमार मिश्रा ने बताया कि यह बैडमिंटन प्रतियोगिता 13 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक काहिरा मिस्र में आयोजित की गई। मंटू कुमार और उनके जोड़ीदार पूज्यम मिश्रा ने अपने असाधारण खेल का प्रदर्शन करते हुए पुरुष युगल (एसएल 3 - एसएल 4) श्रेणी में सेमीफाइनल तक का सफर तय कर पदक अपने नाम कर लिया है।
मंटू और पूज्यम की जोड़ी ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया
उन्होंने बताया कि मंटू और पूज्यम का सेमीफाइनल मुकाबला भारत के ही उमेश विक्रम कुमार और सूर्यकांत यादव से हुआ। बेहद संघर्षपूर्ण मैच में 21-15, 21-18 के अंतर से हार गए। मंटू और पूज्यम की जोड़ी ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। पहले राउंड में इंग्लैंड को 21-11, 21-10 से हराया। दूसरे राउंड सऊदी अरब के खिलाड़ियों को तीन सेटो के मुकाबले में 19-21, 21-14, 21-12 से मात दी। उसके बाद क्वार्टर फाइनल में चेक गणराज्य की जोड़ी के खिलाफ एक तरफा प्रदर्शन करते हुए 21-05, 21-10 से जीत दर्ज कर कांस्य पदक पक्का किया था।
अच्छे खेल का प्रदर्शन कर कांस्य पदक प्राप्त किया
बधाई देने मंटू कुमार के घर पहुंचे कर्मचारी यूनियन के पूर्व प्रधान संपूर्ण सिंह ने बताया कि हम सब इंडियन ऑयल के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़े गर्व की बात है कि हमारे साथी कर्मचारी ने मिस्र में आयोजित पैरालंपिक बैडमिंटन प्रतियोगिता में अच्छे खेल का प्रदर्शन कर कांस्य पदक प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि मंटू कुमार ने इंडियन ऑयल के साथ-साथ इस क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने मंटू कुमार का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप आगे आने वाली प्रतियोगिताओं में इससे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
related
हरियाणा की 'जलपरी' का वर्ल्ड रिकॉर्ड: काम्या भारद्वाज ने तोड़ा सालों पुराना विश्व रिकॉर्ड
हरियाणा की पहचान केवल खेती तक सीमित नहीं,यह प्रदेश देश को बेहतरीन खिलाड़ी देने के लिए भी जाना जाता : कृष्ण लाल पंवार
पानीपत के गांव मच्छरौली की 'बहू' ने 14वीं सीनियर नेशनल महिला-पुरुष पैरा सीटिंग वालीबॉल चैंपियनशिप-2026 में जीता स्वर्ण पदक
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना