हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जैसे भाजपा का विजय रथ आगे बढ़ रहा है, ऐसे ही नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन इस रथ को और अधिक तेज गति से आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री मंगलवार को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पास प्रशासनिक व संगठनात्मक दोनों अनुभव हैं। उन्होंने अलग-अलग पदों पर कार्य किया है। बिहार राज्य में 5 बार विधायक निर्वाचित हुए। बिहार सरकार में मंत्री बने। उनके इस प्रशासनिक अनुभव का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा।
1 लाख युवाओं को राजनीति में लाएंगे
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा में अध्यक्ष चुना जाता है। अध्यक्ष सर्वोपरि होता है। उनके नेतृत्व में पार्टी काम करती है। जिस प्रकार के दिशा-निर्देश माननीय अध्यक्ष नितिन नबीन देंगे, पार्टी उस ओर तेजी से आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि आने वाले समय में 1 लाख युवाओं को राजनीति में लाने का काम करेंगे।
कांग्रेस में आम व्यक्ति का कहीं भविष्य नहीं, भाजपा में साधारण व्यक्ति भी पहुंच सकता है ऊंचे पद पर
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में साधारण परिवार का व्यक्ति भी ऊंचे पद पर पहुंच सकता है। लेकिन कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों में ऐसा नहीं है, वहां परिवारवाद है। वहां तो पहले पिता, फिर पुत्र और फिर पोता आ जाएगा लेकिन भाजपा में साधारण कार्यकर्ता किसी भी पद पर जा सकता है। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि कांग्रेस तो गांधी परिवार से बाहर नहीं सोच सकती। कांग्रेस में आम व्यक्ति का कहीं भविष्य नहीं है।
भाजपा संगठनात्मक पार्टी
वहां तो छोटी-छोटी टोलियां हैं। उनका भविष्य अंधकारमय है। भाजपा संगठनात्मक पार्टी है, कोई भी कार्यकर्ता कहीं भी काम कर सकता है। उसके काम की गिनती होती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई। पहले दिन नामांकन हुए, जिसमें सिर्फ नितिन नबीन का नामांकन पहुंचा। इसके उपरांत उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस दौरान विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक