भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने नगर निकाय चुनाव के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है। इस बाबत प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया द्वारा शुक्रवार को पत्र भी जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने पंचकूला नगर निगम चुनाव के लिए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और पूर्व मंत्री कंवर पाल गुर्जर को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। इसी तरह अंबाला नगर निगम चुनाव के लिए मंत्री रणबीर गंगवा और प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता को प्रभारी नियुक्त किया है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि सोनीपत नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने मंत्री कृष्ण पंवार और जवाहर सैनी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। अरविंद सैनी ने बताया कि पालिका और परिषद के चुनाव के लिए भी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने प्रभारियों की नियुक्ति की है। रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में मंत्री गौरव गौतम और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया को प्रभारी बनाया है।
वहीं उकलाना नगर पालिका चुनाव के लिए मंत्री कृष्ण बेदी और प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य को प्रभारी नियुक्त किया है। सांपला नगरपालिका चुनाव के लिए मंत्री अरविंद शर्मा और रोहतक के मेयर रामअवतार वाल्मीकि को प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव के लिए मंत्री राजेश नागर तथा जिला प्रभारी कमल यादव को प्रभारी नियुक्त किया है।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक