पानीपत पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह (आईपीएस) ने सोमवार को पुलिस व पब्लिक के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने, आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने और यातायात व अन्य समस्याओं को जानने और निवारण करने को लेकर शहर की इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठक की। बैठक में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन लाल गर्ग व अन्य पदाधिकारियों की और से चार सुझाव रखे गए। जो महाराजा अग्रसेन चौक पर ट्रैफिक पुलिस की नियमित व्यवस्था करने। इसमें बताया गया कि सेक्टर 25, सेक्टर 29 व बाईपास इंडस्ट्रियल एरिया से जुड़े होने के कारण यहां अत्यधिक यातायात रहता है। इससे दुर्घटना होने की भी संभावना बनी रहती है।
लोडिंग व अनलोडिंग का नियम बनाने की मांग
दूसरी थाना चांदनी बाग के नजदीक रिसालू रोड पर लोडिंग व अनलोडिंग का नियम बनाने की मांग रखी। इसमें बताया गया कि इस क्षेत्र में विभिन्न छोटी व बड़ी उद्योगिक इकाइयां स्थापित है। ट्रांसपोर्टरों द्वारा यहां दिन के समय सड़क पर ही माल लोडिंग व अनलोडिंग किया जाता है। इससे यहां जाम की समस्या बनी रहती है। यहां माल लोडिंग, अनलोडिंग का शाम 8 से सुबह 8 बजे तक का समय निर्धारित करने का सुझाव रखा। तीसरी रिसालू रोड व कृष्णा गार्डन लेबर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने का सुझाव रखा। बताया गया क्षेत्र में श्रमिक की काफी कॉलोनियां है। क्षेत्र में काफी भीड़ रहती है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रभावी गश्त कराने का सुझाव रखा गया। इसी के साथ पुलिस व इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की 3 माह में एक बैठक करने का सुझाव रखा गया।
पुलिस से आमजन की बहुत अपेक्षाएं
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बैठक में आए सभी सुझावों पर प्रर्यवेक्षण अधिकारियों व थाना प्रबंधकों को तत्काल प्रभाव के कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय से ही एक बेहतर समाज की संरचना की जा सकती है। समाज में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस दिन रात कार्य कर रही है। पुलिस की कार्य प्रणाली से आम आदमी का जीवन जुड़ा होता है। ऐसे में पुलिस से आमजन की अपेक्षाएं बहुत हैं।
आमजन से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील
उन्होंने कहा कि जरूरत है की पुलिस पब्लिक के बीच में बेहतर समन्वय बना रहे ताकि अपराध व अपराधियों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगा सुरक्षित माहौल प्रदान किया जा सके। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि औद्योगिक एसोसिएशन के साथ हर महीने के अंतिम रविवार को थाना में बैठक की जाएंगी। इनमें थाना प्रभारी के साथ डीएसपी स्तर के अधिकारी भी शामिल होंगे। उद्यमियों के साथ कानून एवं व्यवस्था पर चर्चा की जाएगी और इसको प्रमुखता से अमल में लाया जाएगा। उन्होंने कानून एवं व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में आमजन से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
सुरक्षा और व्यवस्था का भरोसा
इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रधान मोहनलाल गर्ग और उप प्रधान विक्की कत्याल ने कहा कि उद्यमी लंबे समय से समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक से मिलना चाहते थे। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने उनकी समस्याओं और समाधान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सुरक्षा और व्यवस्था का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के प्रयासों से उनको बेहतर सुरक्षा और समाधान की उम्मीद है। इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर डीएसपी नवीन संधू, एसोसिएशन के संरक्षक एम.आर गर्ग, प्रधान मोहन लाल गर्ग, उप प्रधान, विक्की कत्याल, सचिव विकास गोयल, कैशियर गिरीश मक्कड़, कानूनी सलाहकार एडवोकेट नरेश अतरी व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
related
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
स्वच्छता सर्वे में फिसड्डी शहर, सरकार के दावों की खुली पोल, सैलजा बोलीं -'गार्बेज’ के नाम पर घोटाला रोके सरकार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा में उठाया IDFC बैंक घोटाला और मनरेगा का मुद्दा, बोले- यह बेहद ही गंभीर मामला
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम