हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 55 साल देश पर शासन किया जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महज 11 साल के शासन में देश की तस्वीर बदलने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा रही, उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से सीख लेनी चाहिए, ताकि उन्हें पता लगे कि विपक्ष की क्या भूमिका होती है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
आम आदमी पार्टी की विधायक द्वारा लगाए गए आरोप मनगढ़ंत
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के राज में देश लगातार भ्रष्टाचार के दलदल में फंसता चला गया। देश का विकास जिस गति से होना चाहिए था, वह नहीं हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 वर्षों में भारत का नाम दुनिया भर में रोशन करने का काम किया। कांग्रेस शासनकाल में केवल भ्रष्टाचार ही हुए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की विधायक द्वारा लगाए गए सभी आरोप मनगढ़ंत है।
मुझे तो उनका नाम भी नहीं पता
मुख्यमंत्री सैनी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा: "मुझे तो उनका नाम भी नहीं पता और न ही यह पता है कि वह किस विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं"। उन्होंने इन आरोपों को पूरी तरह से निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया। सैनी ने पलटवार करते हुए कहा कि 'आप' सरकार पंजाब के लोगों से किए गए वादे पूरे करने में विफल रही है, इसलिए जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रही है।
ऐसे वायदे किए जो आज तक पूरे नहीं किए गए
आम आदमी पार्टी अपनी विफलता को छिपाने के लिए ऐसा कर रही है। आम आदमी पार्टी ने पहले दिल्ली की जनता को सबज- बाग दिखाए और दिल्ली की जनता को धोखा दिया। इसके बाद उन्होंने पंजाब में ऐसे वायदे किए जो आज तक पूरे नहीं किए गए। इसके लिए पंजाब के लोगों में पीड़ा है। पंजाब की जनता ने पहले कांग्रेस पार्टी को वोट दिया लेकिन कांग्रेस ने उन्हें धोखा दिया।
related
कांग्रेस में 'गद्दारों' की खैर नहीं! क्रॉस वोटिंग की जांच रिपोर्ट तैयार, जल्द गिरेगी गाज
चौधरी बीरेंद्र सिंह की चेतावनी: "अमेरिकी डील से भारतीय किसानों पर मंडराया संकट, 60 लाख बनाम 6 हजार की मदद का गणित"
"किस तोते में फंसी है सत्ता के राजा की जान?" – ऑपरेशन सिन्दूर और ट्रंप के बयानों पर बृजेंद्र सिंह का तीखा हमला
Latest stories
हरियाणा का ₹590 करोड़ का 'IDFC बैंक कांड': CBI की एंट्री से सिस्टम में खलबली, रडार पर 5 IAS और HCS अफसर
कांग्रेस में 'गद्दारों' की खैर नहीं! क्रॉस वोटिंग की जांच रिपोर्ट तैयार, जल्द गिरेगी गाज
चौधरी बीरेंद्र सिंह की चेतावनी: "अमेरिकी डील से भारतीय किसानों पर मंडराया संकट, 60 लाख बनाम 6 हजार की मदद का गणित"