हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि विभिन्न मंचों पर देश को शर्मिंदा करना और भारत की वैश्विक छवि को धूमिल करना कुछ व्यक्तियों के डीएनए का हिस्सा बन गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार देश की संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रही है और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।
विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय पार्टी गैर-जिम्मेदाराना आचरण कर रही
सैनी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को "अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण" करार दिया। उन्होंने कहा कि जब दुनिया भर के बुद्धिजीवी और प्रतिनिधि भारत में जुटे हों, तब इस तरह का व्यवहार देश की प्रतिष्ठा के लिए हानिकारक है। उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय पार्टी गैर-जिम्मेदाराना आचरण कर रही है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक साख और मजबूत हुई है।
विरोध के तरीके को बेहद ही अफसोसजनक बताया
उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार देश की संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का कार्य कर रही है। उन्होंने भारत मंडपम में आयोजित समिट के दौरान कांग्रेस द्वारा अपनाए गए विरोध के तरीके को बेहद ही अफसोसजनक बताया। उन्होंने कहा कि इस समिट में पूरे विश्व से प्रबुद्धजन, नीति-निर्माता और प्रतिनिधि भाग लेने के लिए आए हैं और ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर समिट के अंदर जिस प्रकार का अशोभनीय कार्य किया गया है, वह न केवल अनुचित है बल्कि देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला है।
देश विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा
उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस प्रकार की हरकत करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति राष्ट्र की गरिमा को आहत करने का साहस न कर सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर है। आज वैश्विक मंच पर भारत की साख मजबूत हुई है और देश विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ऐसे समय में विपक्ष द्वारा इस प्रकार का आचरण दुर्भाग्यपूर्ण और गैर जिम्मेदाराना है। उन्होंने बताया कि हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण के साथ प्रारंभ हुआ है।
जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
महामहिम ने अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियों को सदन के माध्यम से प्रदेश की जनता तक पहुंचाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने आमजन के जीवन में सकारात्मक और ठोस बदलाव लाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने गरीबों को पक्के मकान उपलब्ध कराए, युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार प्रदान किया, किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य प्रदान किया तथा आयुष्मान योजना के माध्यम से प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को स्वास्थ्य सुरक्षा कवच देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
related
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
स्वच्छता सर्वे में फिसड्डी शहर, सरकार के दावों की खुली पोल, सैलजा बोलीं -'गार्बेज’ के नाम पर घोटाला रोके सरकार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा में उठाया IDFC बैंक घोटाला और मनरेगा का मुद्दा, बोले- यह बेहद ही गंभीर मामला
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम