loader
The Haryana Story | सीएम का कांग्रेस पर तंज, बोले- विस चुनाव में लड्डू बनवा लिए थे, जीत गई भाजपा..आजतक ये सदमे से नहीं उबरे

सीएम का कांग्रेस पर तंज, बोले- विस चुनाव में लड्डू बनवा लिए थे, जीत गई भाजपा..आजतक ये सदमे से नहीं उबरे

कांग्रेस का झूठ अब नहीं चलेगा, अगली बार भी कांग्रेस का सुपडा साफ होगा, कांग्रेस की न नीयत है और न कोई नीति है: सीएम नायब सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस की न नीयत है और न कोई नीति है। उनके नेतृत्व को विश्व जानता है। यह लोग भारत को बदनाम करने में में लगे हैं। सीएम ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि विस चुनाव के दौरान लड्डू भी बना दिए थे लेकिन भाजपा जीत गई। भाजपा की जीत के बाद आजतक ये सदमे से उबरे नहीं है। कांग्रेस का झूठ अब नहीं चलेगा। अगली बार भी कांग्रेस का सुपड़ा  साफ होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी बुधवार को अतिरिक्त अनाज मंडी उचाना में धन्यवाद एवं उचाना विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने थुआ के मोगा नंबर 3600 एल बधाना माइनर को पक्का करवाने के लिए 75 लाख जारी करने की बात कही। उचाना विस के छह जलघरों की रिमॉडलिंग तथा रिहैबिलिटेशन करवाई जाएगी।

कांग्रेस ने लोगों को बहकाने का काम किया

इस पर तीन करोड़ 72 लाख रुपये खर्च आएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोघडिया के नए भवन का निर्माण भी किया जाएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उचाना खुर्द  में नया भवन बनवाया जाएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर सिंधू को अपग्रेड करने की घोषणा की। जिस पर लगभग 20 करोड़ खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बुढापा पेंशन को लेकर भी कांग्रेस ने लोगों को बहकाने का काम किया। पंजाब में आम आदमी की सरकार है लेकिन वहां भी आम आदमी का नाश दिया। हरियाणा में कांग्रेस और आप ने समझौता किया और दोनों ने मिल कर कुरुक्षेत्र में सांसद चुनाव को लेकर प्रत्याशी उतारा। कुरुक्षेत्र वालों ने उसे साफ कर दिया और उसे वहीं भेज दिया जहां से आया था। वहीं मनरेगा में भ्रष्टाचार को भी भाजपा ने रोकने का काम किया।

परिवारवाद की दलदल में फंसे इन लोगों ने केवल अपना फायदा सोचा

उन्होंने कहा कि उचाना की भूमि को लंबे समय से अनदेखा किया गया। केवल और केवल वोट के लिए इस्तेमाल किया गया। यहां के लोगों की जरूरतों और आवश्यकताओं को नजर अंदाज किया। झूठे वादे कर आपके वोटों की फसल तो तीन पीढिय़ों तक काटी लेकिन विकास के नाम पर कुछ नही किया। झूठे सपने दिखा कर अपनी पीढिय़ों को आगे बढ़ाया। परिवारवाद की दलदल में फंसे इन लोगों ने केवल अपना फायदा सोचा है। उचाना के विकास के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि आप झूठी अफवाहें फैला कर लोगों को गुमराह मत करो। जब कांग्रेस सरकार में रिजल्ट आता था तो गरीब के बच्चे का नाम नहीं आता था। आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार में रिक्शा चालक के बेटे का नाम पुलिस भर्ती में आता है। यही अंतर भाजपा और कांग्रेस सरकार के बीच है। यही बात विपक्ष को हजम नहीं हो रही है।

केवल वोट लेने का काम किया और उचाना को पीछे करने का काम किया

सीएम नायब सैनी ने कहा कि वो जनता का धन्यवाद करते हैं कि जिन्होंने यहां कमल खिला नरेंद्र मोदी को मजबूत करने का काम किया। सीएम नायब सैनी ने कहा कि 103 करोड़ 31 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में उचाना क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नही किया। केवल वोट लेने का काम किया और उचाना को पीछे करने का काम किया। पिछले 11 वर्ष में एक हजार 409 करोड़ रुपये उचाना विधानसभा क्षेत्र के लिए खर्च करने का काम किया। कांग्रेस का दस वर्ष का शासनकाल रहा है उसमें कांग्रेस ने मात्र इस क्षेत्र के विकास के लिए 386 करोड़ खर्च किए। भाजपा ने तीन गुणा ज्यादा उचाना के विकास के लिए काम किया है। उचाना के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।

विपक्ष मुद्दा विहीन हो चुका

उन्होंने कहा कि आज विपक्ष मुद्दा विहीन हो चुका है। वोट के समय तो बड़े-बड़े सब्जबाग दिखाते थे लेकिन बाद में जनता को देखते तक नहीं थे। उचाना हरियाणा का दिल है। उचाना के विकास के लिए आगे भी कोई कोर कसर नही छोड़ी जाएगी। सीएम नायब सैनी ने कहा कि उन्होंने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया। कांग्रेस नहीं चाहती थी कि किसी गरीब का बेटा नौकरी लगे। रिजल्ट न निकालने के लिए चुनाव आयोग को कांग्रेस ने शिकायत दी। उन्होंने चुनाव आयोग को बताया कि कांग्रेस के लोग भलाई के लिए नही बल्कि अपनी भलाई के लिए गए हैं। युवाओं ने कहा कि हवा ऐसी चल रही है कि कांग्रेस की सरकार आते ही नौकरी नही मिलेगी। इसलिए रिजल्ट निकाल दो। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जब आठ को रिजल्ट आएगा तो पहले ज्वाइनिंग लेटर दिया जाएगा। यही काम भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने पर किया। भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नही है। 25 हजार युवाओं को जॉइनिंग दी। 

103 करोड़ 30 लाख 84 हजार रुपये की पांच परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 103 करोड़ 30 लाख 84 हजार रुपये की पांच विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें से 28 करोड़ 54 लाख सात हजार रुपये की लागत से तैयार तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ। 74 करोड़ 76 लाख 77 हजार रुपये की लागत से तैयार होने वाली दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

नरवाना के जल सेवा मंडल के तहत 22 करोड़ 31 लाख 74 हजार रुपये की लागत से सुदकैन डिस्ट्री के पुनर्वास कार्य (आरडी 56000 से 118000 तक) का, खेल विभाग द्वारा तीन करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक उचाना के गांव डूमरखां कलां में मल्टीपर्पज हॉल, दो करोड़ 70 लाख 33 हजार रुपये की लागत से गांव सुदकैन कलां में जलापूर्ति योजना के नवीनीकरण, उन्नयन तथा शेष वितरण पाइपलाइन बिछाने के कार्य का उद्घाटन किया गया। पब्लिक हैल्थ विभाग द्वारा 43 करोड़ 81 लाख 29 हजार रुपये की लागत से महाग्राम योजना के तहत गांव नगूरां में जलापूर्ति प्रणाली को सुदृढ़ करने तथा दूसरे वाटर वर्क्स के निर्माण कार्य, पब्लिक हैल्थ विभाग द्वारा 30 करोड़ 95 लाख 48 हजार रुपये की लागत से महाग्राम योजना के तहत गांव छात्तर में सीवरेज योजना लागू करने के कार्य की आधारशिला रखी।

Join The Conversation Opens in a new tab
×