हरियाणा के पानीपत जिले के गांव पत्थरगढ़ के खेतों में बेसहारा गौवंश की हत्या कर मांस काटने मामले में सीआईए टू पुलिस टीम ने बुधवार सायं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गढ़ी बेसिक निवासी सरवर व अयूब उर्फ मल्लू के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अपने कई अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा।
गाय का सिर व अवशेष मिले
सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर अभिनंदन ने बताया कि 13 फरवरी को थाना सनौली में पत्थरगढ़ गांव निवासी उधम सिंह, कुलदीप, राजेश व नरेंद्र ने पुलिस को दी एक शिकायत में बताया था कि उनके मोहल्ले में एक बेसहारा गाय थी। बीते कई दिनों से गाय गली में नहीं आई तो वे यमुना की तरफ तलाश करने गए। यहां शमेद्दीन के खेत में गाय की रस्सी खून से सनी हुई मिली। नजदीक ही गाय का सिर व अवशेष मिले। उसी जगह पर खोदकर देखा तो 8 से 10 गौवंशों के सिर व अवशेष मिले। यह गोकशी की घटना है। थाना सनौली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हरियाणा गौ संरक्षण एवं संवर्धन अधिनियम की धारा 13(1), 13(3) के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बाद में जांच सीआईए टू पुलिस टीम को सौंपी गई थी।
आरोपी अयूब उर्फ मल्लू को गढ़ी बेसिक गांव से गिरफ्तार किया
प्रभारी सब इंस्पेक्टर अभिनंदन ने बताया कि सीआईए टू पुलिस टीम ने अपने सभी सोर्स एक्टिव कर मामले की जांच करते हुए बुधवार शाम को सनौली गांव से गढ़ी बेसिक निवासी सरवर को काबू कर पूछताछ की तो आरोपी गांव निवासी अपने साथी अयूब उर्फ मल्लू व अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। आरोपी अयूब उर्फ मल्लू को गढ़ी बेसिक गांव से गिरफ्तार किया।
शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए वारदात को अंजाम दिया
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया उन्होंने शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए अपने अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 238बी, 305 इजाद कर वीरवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में शामिल फरार इनके साथी आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
related
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
थाली पर दबाव: खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाई महंगाई, अब ग्लोबल टेंशन से कच्चे तेल में उबाल का डर
अभय चौटाला का सरकार पर तीखा हमला: सैनी को बताया 'डमी सीएम', गेहूं खरीद के नियमों को कहा 'तानाशाही'
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना