हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने करनाल दौरे के दौरान विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए उसे नसीहत दी। एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अब पूरी स्थिति देश के सामने स्पष्ट है और विपक्ष यदि सकारात्मक व रचनात्मक भूमिका निभाए तो इससे देश की प्रतिष्ठा बढ़ती है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर की गई राजनीतिक बयानबाज़ी देश की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है और पूरी दुनिया ऐसे घटनाक्रम पर नजर रखती है। बेदी ने इशारों में कांग्रेस की रणनीति पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक एजेंडा बताया और कहा कि हालात देखकर यह समझना कठिन नहीं है कि ऐसे कदम किन प्रेरणाओं से उठाए जा रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर प्रतिक्रिया
अमेरिका में टैरिफ विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह हरियाणा सरकार का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन जिस तरह Supreme Court of the United States के फैसले के बावजूद संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा टैरिफ लागू किए गए, उससे वैश्विक स्तर पर असहजता देखी जा रही है। वैश्विक नेतृत्व पर टिप्पणी बेदी ने कहा कि दुनिया ऐसे फैसलों पर ध्यान देती है और वैश्विक नेतृत्व को जिम्मेदारी के साथ कदम उठाने चाहिए, क्योंकि उनके प्रभाव सीमाओं से कहीं आगे तक जाते हैं।
अगर विपक्ष विध्वंसक राजनीति करें तो इस देश का अपमान होता है- कृष्ण बेदी
हरियाणा सरकार में मंत्री कृष्ण बेदी करनाल में एक्सपो मेले में पहुंचे और उनके द्वारा मेले का अवलोकन किया गया। जहां पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एक्सपो में आने वाले लोगों का और यहां पर आयोजन करने वाले लोगों का हौसला बढ़ाना हरियाणा सरकार की जिम्मेवारी है। यहां पर नई-नई टेक्नोलॉजी दिखाई गई है चाहे हरियाणा की बात हो या यहां पर आने वाले अन्य दूसरे राज्यों की बात हो अलग-अलग स्टॉल यहां पर लगाए गए हैं। इस मंच पर सभी लोगों को अपने विचार और टेक्नोलॉजी सांझा करने का अवसर मिल रहा है। यहां पर आने वाले लोगों को यहां से लाभ मिलेगा।
मैं इंटरनेशनल पर्सनालिटी नहीं हूं मैं सरकार का आदमी हूं
कृष्ण बेदी से जब सवाल किया गया कि एआई सबमिट चल रहा था वहां पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता घुस गए और हंगामा किया इस पर उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए दुर्भाग्य की बात है। अगर विपक्ष रचनात्मक भूमिका में रहे तो देश का सम्मान बढ़ता है। अगर विपक्ष विध्वंसक राजनीति करें तो इस देश का अपमान होता है। पूरी दुनिया इसको देख रही है पूरी दुनिया के लोगों यह समझ में आ रहा है कि वह लोग किन से प्रेरित होकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। 10% टैरिफ बढ़ाने पर उन्होंने कहा कि हालांकि मैं इंटरनेशनल पर्सनालिटी नहीं हूं मैं सरकार का आदमी हूं परंतु जिस प्रकार से अमेरिका का राष्ट्रपति बिना सर पैर की बातें कर रहे हैं इससे दुनिया परेशान है। इतनी मजबूत वहां की इकोनामिक है लेकिन इन बातों से वह प्रभावित होता है। पूरी दुनिया पर इसका असर पड़ता है।
related
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
स्वच्छता सर्वे में फिसड्डी शहर, सरकार के दावों की खुली पोल, सैलजा बोलीं -'गार्बेज’ के नाम पर घोटाला रोके सरकार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा में उठाया IDFC बैंक घोटाला और मनरेगा का मुद्दा, बोले- यह बेहद ही गंभीर मामला
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम