loader
The Haryana Story | दादा गौतम ने सीएम सैनी की कार्यशैली को सराहा, बोले- दिन में ही नहीं रात के 12 और 2:00 बजे तक भी लोगों से मिलते हैं सीएम

दादा गौतम ने सीएम सैनी की कार्यशैली को सराहा, बोले- दिन में ही नहीं रात के 12 और 2:00 बजे तक भी लोगों से मिलते हैं सीएम

प्रदेश के सभी गांव और शहरों में समान रूप से विकास हो, सबका साथ और सबका विकास को लेकर मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में हो रहे हैं काम

प्रदेश की नायब सिंह सैनी सरकार निष्पक्ष रूप से कम कर रही है, लेकिन विपक्ष को यह हजम नहीं हो रहा कि किस तरह से हरियाणा प्रदेश विकास और उन्नति कर रहा है, इसलिए वह विधानसभा में रोड़ा अटकने का काम करता है, विपक्ष को चाहिए कि जब प्रदेश के जनहित की बात आए तो वह सरकार के काम में बाधा डालने की बजाय उसका समर्थन करने का काम करें। उक्त बातें सफीदों से भाजपा के विधायक रामकुमार गौतम ने समालखा की नई अनाज मंडी में वीर प्रकाश जैन की नई अनाज मंडी स्थित दुकान पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्य शैली में कोई चूक नहीं

यहां पहुंचने पर सबसे पहले वीर प्रकाश जैन, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के प्रधान एडवोकेट शिवकुमार गर्ग, राजेंद्र जैन, रामधारी, विनय जैन, प्रीतम जैन और अन्य लोगों के द्वारा विधायक रामकुमार गौतम का यहां पहुंचने पर फूलों का गुलदस्ता देखकर स्वागत किया। इस मौके पर रामकुमार गौतम ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्य शैली में कोई चूक नहीं है, वह दिन ही नहीं रात के 12 और 2:00 बजे तक भी लोगों से मिलने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री आवास पर कोई व्यक्ति गया हुआ हो और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पता लग जाए कि मुझसे कोई मिलने के लिए आए हैं तो वह उससे मिलने के लिए परहेज नहीं करते, बल्कि उसको दिल से लगते हैं, उसकी बात सुनते हैं और उसका समाधान करने का भी काम करते हैं।

हरियाणा में राम राज्य जैसा माहौल बन गया

उन्होंने कहा कि क्या हमारे को ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए कि वह अपने आवास पर होते हुए भी लोगों से ना मिले। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी प्रदेश में निरंतर सबको साथ लेकर सबका विकास करने का काम कर रहे हैं, यानी हरियाणा प्रदेश में कोई भी गांव या शहर ऐसा नहीं बचा कि जहां भेदभाव की नीति से विकास कार्य किया जा रहे हो। रामकुमार गौतम ने कहा कि वर्ष 2014 से हरियाणा प्रदेश में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है, तब से ही हरियाणा में राम राज्य जैसा माहौल बन गया है।

मैं पहले भी विधायक था, लेकिन पहले और अब मैं क्या फर्क है

उन्होंने कहा कि आगामी 2019 की भी प्रदेश की जनता ने तैयारी कर रखी है, क्योंकि तीन बार तो पहले प्रदेश की जनता ने भाजपा को हरियाणा प्रदेश की सत्ता संभालने का काम किया है और अब चौथी बार भी प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को ही सत्ता सौंपने का मन बना रखा है, क्योंकि जब हम जनता के पास जाते हैं तो जानता ही हमारे को प्रदेश की सरकार की फीडबैक देने का काम करती है उन्होंने कहा कि मैं पहले भी विधायक था, लेकिन पहले और अब मैं क्या फर्क है यह जनता ही हमारे को बता देती है। विधायक रामकुमार गौतम से जब जननायक जनता पार्टी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने यह कहकर टाल दिया कि वहां सब कुछ ठीक-ठाक होगा, यानी मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, सीधे-सीधे उन्होंने जननायक जनता पार्टी पर कोई भी कटाक्ष नहीं किया।

Join The Conversation Opens in a new tab
×