जिला सचिवालय सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला टास्क फोर्स (प्रवर्तन) की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 की समीक्षा की गई तथा जिले को पूर्ण रूप से तंबाकू मुक्त बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि गांवों में सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू सेवन, नाबालिगों को बिक्री तथा विज्ञापन पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके लिए स्वयं मूल्यांकन स्कोर कार्ड के माध्यम से नियमित निरीक्षण किए जाएंगे।
तंबाकू केवल एक आदत नहीं, बल्कि भविष्य के लिए गंभीर खतरा
बैठक के एजेंडा में तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जागरूकता, कोटपा अधिनियम 2003 की जानकारी, विभिन्न विभागों द्वारा काटे गए चालानों की समीक्षा, तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान तथा तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायतों की प्रगति शामिल रही। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने सख्त शब्दों में कहा कि तंबाकू केवल एक आदत नहीं, बल्कि समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। हम जिले में किसी भी कीमत पर अपने बच्चों और युवाओं के स्वास्थ्य से समझौता नहीं होने देंगे। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत और प्रत्येक शिक्षण संस्थान को तंबाकू मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है।
युवा इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी नहीं निभाएंगे, तब तक लक्ष्य पूर्ण नहीं होगा
उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि यह केवल प्रशासन का अभियान नहीं, बल्कि जन आंदोलन है। जब तक समाज का हर वर्ग पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक और युवा इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी नहीं निभाएंगे, तब तक लक्ष्य पूर्ण नहीं होगा। उपायुक्त डॉ दहिया ने कहा कि जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता है कि गांव-गांव और स्कूल-कॉलेज तक तंबाकू नियंत्रण के नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। डॉ दहिया ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ नियमित निरीक्षण और प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए।
निर्धारित स्कोर कार्ड के बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा
बैठक में गांवों को तंबाकू मुक्त घोषित करने हेतु निर्धारित स्कोर कार्ड के बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर तंबाकू नियंत्रण गतिविधियां, ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित करना, तंबाकू नियंत्रण एंबेसडर की नियुक्ति, जनजागरूकता कार्यक्रम, सूचना-शिक्षा-संचार सामग्री का प्रदर्शन तथा सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू मुक्त क्षेत्र और आप तंबाकू मुक्त गांव में प्रवेश कर रहे हैं। बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाए जाने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉ ललित वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सूचना-शिक्षा-संचार गतिविधियां, रैलियां, नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी और जनघोषणाएं आयोजित की जाएंगी ताकि अधिक से अधिक लोग तंबाकू के दुष्परिणामों से अवगत हो सकें। बैठक में विभिन्न विभागों के विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे सभी ने जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के संकल्प को दोहराया गया।
related
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
स्वच्छता सर्वे में फिसड्डी शहर, सरकार के दावों की खुली पोल, सैलजा बोलीं -'गार्बेज’ के नाम पर घोटाला रोके सरकार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा में उठाया IDFC बैंक घोटाला और मनरेगा का मुद्दा, बोले- यह बेहद ही गंभीर मामला
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम