विधायक मनमोहन भड़ाना ने श्री श्याम बाबा दरबार में माथा देखने के लिए आए लाखों की संख्या में बाबा के भक्तों के ऊपर हेलीकॉप्टर से गुलाब के फूलों की वर्षा की है, यह दूसरी बार ऐसा हुआ है कि समालखा से विधायक बने मनमोहन भड़ाना ने दूसरी बार हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा करके लोगों का दिल जीतने का काम किया है। विधायक मनमोहन भड़ाना का हेलीकॉप्टर दोपहर में करीब 1 बजकर 25 मिनट के करीब चुलकाना श्री श्याम बाबा मंदिर के ऊपर आया और उन्होंने गुलाब के फूलों की वर्षा करनी शुरू की, करीब 15 मिनट तक हेलीकॉप्टर मंदिर और चुलकाना गांव पर गुलाब के फूलों की वर्षा करता रहा।
अब से पहले इतना ज्यादा सम्मान किसी ने नहीं किया
मंदिर कमेटी के प्रधान रोशनलाल छौक्कर, सोनू शर्मा, जसराज भट्टी, रब्बू छौक्कर, रवि छौक्कर, कालू, केशव गोयल, सुनील और मंदिर कमेटी के अन्य पदाधिकारी और काफी संख्या में सेवादार नीचे जमीन पर खड़े होकर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा कर रहे विधायक मनमोहन भड़ाना का आभार जताते रहे, कुल मिलाकर विधायक मनमोहन भड़ाना के द्वारा श्री श्याम बाबा मंदिर और समस्त चुलकाना गांव के ऊपर गुलाब के फूलों की वर्षा करके 36 बिरादरी के लोगों का दिल जीतने का काम किया है। इस मौके पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारी और गांव वासियों ने कहा कि अपनी सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए जिस तरह से विधायक मनमोहन भड़ाना ने यहां पर गुलाब के फूलों की वर्षा करने का कार्य किया है, निश्चित रूप से बाबा के भक्तों का सम्मान हुआ है। उन्होंने कहा कि अब से पहले इतना ज्यादा सम्मान किसी ने नहीं किया था अगर किया था तो वह गत वर्ष भी विधायक मनमोहन भड़ाना के द्वारा किया गया था।
निश्चित रूप से मैं उस प्रसाद (वोट) का हमेशा ऋणी रहूंगा : भड़ाना
फूलों की वर्षा करने के बाद विधायक मनमोहन भड़ाना से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह श्री श्याम बाबा का आशीर्वाद मेरे ऊपर हुआ है कि अब तक की राजनीति के इतिहास में समालखा विधानसभा क्षेत्र से पहली बार बाबा के आशीर्वाद से मुझे भारतीय जनता पार्टी की सीट से विधायक बनने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि समालखा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जिस तरह से मुझे एक-एक वोट डालकर मुझे वोट के रूप में श्याम बाबा का प्रसाद दिया है, निश्चित रूप से मैं उस प्रसाद का हमेशा ऋणी रहूंगा, और जीवन में कभी भी उसका एहसान नहीं चुका पाऊंगा उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे यहां इस श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर फूलों की वर्षा करने का मौका मिला है।
related
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
स्वच्छता सर्वे में फिसड्डी शहर, सरकार के दावों की खुली पोल, सैलजा बोलीं -'गार्बेज’ के नाम पर घोटाला रोके सरकार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा में उठाया IDFC बैंक घोटाला और मनरेगा का मुद्दा, बोले- यह बेहद ही गंभीर मामला
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम