होली पर भैंसे को जबरन शराब पिलाने वाले लोगों पर पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। इसराना पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसराना पुलिस थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया ने कि पशु अधिकार संगठन पी ई टी ए इंडिया ने मामले की शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ईशानी राठी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 की धारा 173(1) के तहत केस दर्ज करने की मांग की थी। उन्होंने बताया 25 मार्च 2024 को सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया गया था।
अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हरियाणा के पानीपत जिले में होली के दौरान एक भैंसे को जबरन शराब पिलाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। होली पर भैंसे को जबरन शराब पिलाने वाले लोगों पर पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। इसराना पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसराना पुलिस थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया ने कि पशु अधिकार संगठन पी ई टी ए इंडिया ने मामले की शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ईशानी राठी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 की धारा 173(1) के तहत केस दर्ज करने की मांग की थी। उन्होंने बताया 25 मार्च 2024 को सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया गया था।
25 मार्च 2024 को इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रकाशित वीडियो
शिकायतकर्ता ईशानी राठी की तरफ से पुलिस थाने में दी गई शिकायत के मुताबिक, 25 मार्च 2024 को इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रकाशित एक वीडियो की सूचना दी गई है। यह घटना कथित रूप से गांव नौल्था, जिला पानीपत, हरियाणा में हुई। वीडियो में होली का जश्न मनाती हुई भीड़ दिखाई दे रही है, जिसमें ट्रैक्टर, बैलगाड़ी और भैंसा गाडी पर सवार लोग शामिल हैं। पहले वीडियो में दिखाई देत रहा है कि दो लोग एक भैंसे का मुंह पकड़ते हैं और एक अन्य व्यक्ति जबरन भैंसे के मुंह में शराब डालता हुआ दिखाई दे रहा है।
भैंस को रंग लगाया और शराब पिलाई
वीडियो में दिख रहा है कि भैंसा डरा हुआ है। भैंसे की नाक रस्सी से कसी हुई है। गाड़ी के सामने बैठा व्यक्ति एक लंबी छड़ी पकड़े हुए दिखाई दे रहा है, जिसका कथित रूप से उपयोग पशु को मारने और उसे तेज चलाने के लिए नियंत्रित करने में किया जाता है। इसके अतिरिक्त, पशु के शरीर पर लगाए गए रासायनिक रंग जलन पैदा कर सकते हैं और गंभीर संक्रमण का कारण बन सकते हैं।
related
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान