केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर दो दिन के करनाल दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह हर महीने एक-दो दिन करनाल के लोगों के बीच बिताते हैं, ताकि सीधे तौर पर जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से वह करनाल पहुंचे हैं और यहां के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है और सरकार का प्रयास है कि जनता से जुड़े मुद्दों का समय पर समाधान किया जाए।
ईरान इसराइल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध पर जब उनसे सवाल किया गया कि ईरान ने कहा कि भारत हमारा मित्र देश है और उन्होंने भारत के जहाज को जाने की अनुमति दे दी है तो इस पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हम अपनी ओर से हर देश के लिए मित्रता का हाथ बढ़ाते हैं । अगर सामने वाला कोई हाथ बढ़ाया तो हम भी अपना हाथ आगे बढ़ाकर उसका साथ देते हैं। अगर सामने से कोई दरकिनार रहता है तो हमें उसकी कोई चिंता नहीं रहती है। हम हर एक के दोस्त हैं मित्र हैं चाहे वह ईरान हो, यूक्रेन हो, रूस हो चीन हो , कनाडा हो या अमेरिका हो । हमारी तरफ से हम मित्रता का हाथ हमेशा आगे बढ़ते हैं। अपने देश के स्वाभिमान को ध्यान में रखते हुए यह सभी काम करते हैं। हमारे देश का किसी भी प्रकार से इन कामों में अहित न हो इन सभी को ध्यान में रखें हम मित्रता रखते हैं।
एलपीजी को लेकर विपक्ष सरकार पर हमला बोल रहा है इस पर उन्होंने कहा कि कम से कम विपक्ष को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जिस चीज के लिए सरकार के हाथ में वह काम नहीं होता क्योंकि यह इंटरनेशनल मुद्दा है उनको सरकार के साथ खड़े होना चाहिए इस प्रकार से उनको बात नहीं करनी चाहिए। इस मुद्दे पर लोगों को भड़काना उचित नहीं है। अगर यह संकट आया है तो सभी को मिलकर इसका हल करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर एलपीजी की बात है तो दो बड़े जहाज जो फंसे हुए थे वहां से निकल चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब लोग समझ रहे हैं और ईंधन से इलेक्ट्रिकल पर लोग शिफ्ट हो रहे हैं। ई कुकिंग पर भी आजकल बहुत लोग आ रहे हैं। उसकी आपूर्ति करने के लिए हम यह सब कर रहे हैं।
राज्यसभा चुनाव को लेकर जब उनसे सवाल किया गया कि कांग्रेस ने अपने विधायक दूसरे राज्य में भेज दिए हैं उसने कहा कि चुनाव को लेकर हमने सभी से वोट करने की अपील की है । जैसा उन को लगेगा वह सब है काम करेंगे। अंतरात्मा की आवाज सुनकर ही वोट करेंगे। सांसद प्रतिनिधि कार्यालय का निरीक्षण, मंत्री मनोहर लाल का पुष्प-गुच्छ से स्वागत मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को सेक्टर-12, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर में स्थापित सांसद प्रतिनिधि कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कविंद्र राणा को निर्देश दिए कि निर्धारित समय के अनुसार कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्याओं का समाधान करवाए और उनके लिए बैठने व पीने के पानी का भी प्रबंध करवाए। इस मौके पर कविंद्र राणा ने मंत्री मनोहर लाल का कार्यालय में आगम पर पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत किया और प्रबंधों के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीन लाठर, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, भाजपा नेता बृज गुप्ता, सरदार त्रिलोचन सिंह, अशोक खुराना, सरदार गुलाब सिंह मूनक, रघुबीर बतान, भगवान दास अग्गी, राजेंद्र आर्य,एडवोकेट शमशेर नैन, एडवोकेट नीलम कश्यप, मंजू खैंची तथा जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त उत्तम सिंह, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजरानिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
related
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
थाली पर दबाव: खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाई महंगाई, अब ग्लोबल टेंशन से कच्चे तेल में उबाल का डर
अभय चौटाला का सरकार पर तीखा हमला: सैनी को बताया 'डमी सीएम', गेहूं खरीद के नियमों को कहा 'तानाशाही'
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना